फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावल विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील बूथों का डीसी ,एसपी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा, एसपी राहुल शर्मा , एआरओ बावल एवं एडीसी प्रदीप दहिया ने सोमवार को बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव भाडावास के बूथ 106-107, आसरा का माजरा 210, बावल 177-179, आसलवास 99-100, बोलनी 86-88 व जडथल 83-85 के बूथों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से बातचीत कर फीडबैक लिया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला में 18 गांवों में 55 अति संवेदनशील व 22 गांवो में 47 संवेदनशील बूथ है। उन्होंने बताया कि बावल विधानसभा क्षेत्र के 6 गांवो के 17 बूथ अति संवेदनशील तथा 7 गांवो के 16 बूथ संवेदनशील है। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के 4 गांवों के 11 बूथ अति संवेदनशील तथा 6 गांवो के 10 बूथ संवेदनशील है व कोसली विधानसभा क्षेत्र के 8 गांवों के 27 बूथ अति संवेदनशील तथा 9 गांवों के 21 बूथ संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि कोसली विधानसभा क्षेत्र के अति संवेदनशील व संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया जा चुका है तथा अन्य बूथों का भी लगातार निरीक्षण जारी है। उन्होंने बताया कि संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों के लिए पुलिस व पैरा मिलिट्री फोर्स द्वारा फ्लैग मार्च भी किया जाएगा। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही है। पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने इस अवसर पर बताया कि 7 मई को केन्द्रीय सुरक्षा बल की टीम रेवाड़ी पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें