फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न संगठनो ने पुलबामा मे हुए शहीदो के सम्मान निकाला में निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों की बस पर आतंकवादियों के हमले के बाद जिलेभर में हर कोई आक्रोशित और गुस्से में है। आतंकी हमले के विरोध में विभिन्न संगठनों ने शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया और सरकार से आतंकवाद व पाकिस्तान दोनों को कड़ा जवाब देने की मांग की। संगठनों का कहना है कि केंद्र सरकार को बड़े कदम उठाने की जरूरत है, ताकि पाकिस्तान व आतंकवादी दोनों को सबक मिल सके। धारूहेड़ा कस्बा में केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा मेडिकल स्टोर बंद विरोध प्रकट किया गया।
शहर के अहीर कालेज के विद्यार्थियों ने शहर के बीचों बीच आक्रोश रैली एवं शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला। विरोध प्रदर्शन कालेज के उपप्रधान दिनेश की अध्यक्षता में निकाला गया। अभाविप कार्यकर्ता सचिन शर्मा ने बताया कि इस हमले का विरोध करते हैं और शहीद फौजी भाईयों के लिए न्याय की मांग करते हैं। इस अवसर पर रोहित सरदारा, रोहित शूटर, पवन बच्ची, मोहित, विकास, हेमंत, सचिन, प्रशांत, कपिल, दीपक, मंजीत, सुबोध, प्रिंस, नवदीप, लोकेश, नवीन, सी आर पूर्णिमा, आरजू, निकिता, पूजा, शिखा, श्वेता, प्रीती, सपना, प्रभा, पुष्पा, पूनम, भावना, वंदना, हिमानी, जय श्री, मनीषा, अंजलि, मंजू व स्नेह अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे। गांव भाकली के एसकेजी स्कूल के विद्यार्थियों ने विद्यालय से कोसली शहीद स्मारक तक प्रदर्शन किया व स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बाजारों में प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। विद्यार्थियों ने विभिन नारे लिखी हुई पट्टियां लेकर पाकिस्तान के विरुद्ध सख्त कदम उठाने की मांग की। विद्यालय की ओर से 51 हजार रुपये की राशि तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए भेजी गई। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के सदस्य व विद्यार्थी मौजूद थे। गांव हासांका स्थित हर्षिल स्पोर्ट्स अकेडमी में पुलवामा के अमर शहीदों को मौन श्रद्धांजलि प्रदान की। इस दौरान प्रार्थना सभा में वक्ताओं ने कहा कि सीआरपीफ के काफिले पर चोरी छिपे किया गया हमला आतंकवादियों का एक कायराना व घृणित कार्य है। हम सब इसकी कड़ी निंदा करते हैं।
विज्ञापन


धारूहेड़ा स्थित केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा शहीद सैनिकों की याद में कस्बा के सभी मेडिकल स्टोर को बंद रखा गया तथा कस्बा के बीचों बीच तिरंगा रैली निकाली गई। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की। कस्बा के लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भगत सिंह चौक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रधान श्याम लाल, उपप्रधान अविनाश शर्मा, विजय कुमार व राकेश अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे।

कांग्रेस नेता महावीर यादव मसानी के नेतृत्व में शहर के हुडा बाईपास स्थित सनसिटी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। आतंकी हमले में शहीद जवानों की याद में दो मिनट का मौन रख कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद समर्थकों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान व आतंकियों के सरगना मसूद अजहर का पुतला फूंका गया। महाबीर यादव मसानी ने कहा कि पाकिस्तान को इसका जवाब जरूर मिलना चाहिए। पाकिस्तान ने हमेशा आतंकियों के हाथों में खेलते हुए कायरतापूर्ण तरीका अपनाया है। उसे इसी अंदाज में जवाब दिया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। इस अवसर पर सूबेदार सुल्तान सिंह, सुबेदार प्रताप सिंह, पूर्व सरपंच जसवंत सिंह, रामौतार गुर्जर, विपिन पंवार, अजय राव, योगेंद्र यादव, राहुल खड़गवास, अभय सिंह नंबरदार, कृष्ण चेयरमैन, योगेश तंवर, एडवोकेट योगेंद्र, एडवोकेट महेंद्र विपिन, प्रशांत सोनी, दीपक विजय नगर, रविन्द्र सुनारिया, सुभाष नंबरदार, संजय नंबरदार, संजय मक्कड़, डा. सतीश, रामनिवास, कृष्ण, कमल, प्रमोद व योगेश सैनी आदि मौजूद थे।

शहर में जिला बार एसोसिएशन द्वारा जोरदार प्रदर्शन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। वकीलों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद व आतंकवाद मुर्दाबाद के जबरदस्त नारे लगाए। जिला बार एसोसिएशन ने शनिवार को कोर्ट में कार्य स्थगित रखा। वकील रेजांगला स्मारक पर एकत्रित होकर स्मारक पर वकीलों ने पुष्प अर्पित कर शहीदों की शहादत को याद किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने रेजांगला स्मारक से शुरू होकर राजीव चौक, बावल रोड होते हुए मॉडल टाउन स्थित शास्त्री चौक, गांधी चौक, मॉडल टाउन मार्केट से होता हुआ बस स्टैंड रोड से वापस कोर्ट परिसर व सचिवालय में मार्च किया। इससे पूर्व वकीलों ने बार में मीटिंग कर पुलवामा कांड की कड़े शब्दों में निंदा की। इसके बाद वकीलों ने एक प्रस्ताव पास कर ज्ञापन भी उपायुक्त के नाम से प्रधानमंत्री को प्रेषित किया। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान रविंदर यादव ने कहा कि वकीलों में इस घटना के प्रति काफी रोष व्याप्त है और अब सरकार से कठोर कदम उठाने की मांग की गई है।

शहर के लोगों ने शनिवार को सरस्वती विहार से धारूहेड़ा चुंगी स्थित रेजांगला शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री को इस मामले में कठोर कदम उठाकर पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाना चाहिए कि वह भविष्य में इस प्रकार की हरकत करने का साहस ना कर सके।

कोसली क्षेत्र के गांव कृष्णानगर में पुलवामा में शहीद सीआरपीएफ के शहीद जवानों को कैंडल मार्च निकालकर व मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। ग्रामीण गांव के मुख्य चौक पर एकत्र होकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाते हुए कैंडल मार्च निकाला गया। युवाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाकर रोष व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रीभगवान, कै.सूरत सिंह, दिनेश, सतपाल, राजपाल, प्रवीण फौजी, अनूप यादव, पंकज, अजय, मनीष, सोनू, विकास, हितेश, अश्वनी सहित अन्य युवा मौजूद थे।


कोसली के आरपीएस स्कूल के विद्यार्थियों ने भी स्कूल से कोसली स्थित शहीद स्मारक तक मार्च निकाला तथा मोमबत्ती जलाकर पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदू युवा वाहिनी की ओर से धारूहेड़ा के सेक्टर छह में पुलवामा में हमले के विरोध मे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फुंक कर अपना विरोध जताया तथा मुर्दाबाद के नारे भी लगाया गया। इस मौके पर संयोजक सत्या सैनी व जिला अध्यक्ष आकाश कुमार ने कहा कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। घटना से कड़ा सबक लेना चाहिए और जल्द से जल्द पाकिस्तान को सबक सिखाने का काम करना चाहिए। इस अवसर पर जिला संयोजक अजय कुमार, लाला राजपूत, राजेश सैनी, सीनू, पार्षद राजकुमार सैनी, पार्षद मनोज सैनी, इंद्रपाल मुगदम व दिनेश जोशी आदि मौजूद रहे।

गांव दुल्हेड़ा खुर्द स्थित ज्ञानदीप विद्या मंदिर स्कूल में शनिवार को पुलवामा में शहीद हुए जवानों को प्रार्थना सभी में श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर स्कूल विद्यार्थियों व स्टॉफ सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर परमात्मा से शहीदों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। स्कूल संचालिका शशिबाला व प्राचार्या नलिनी प्रकाश ने कहा कि आतंकवाद को सह देने वाली समस्त ताकतों व पाकिस्तान वामा को सबक सीखाने का समय आ गया है। पूरे देश को एक होकर आतंकवाद का सामना करना चाहिए।

गांव रोझूवास में शोक सभा का आयोजन कर पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर मौजूद कोसली के विधायक बिक्रम सिंह यादव ने ग्रामीणों के साथ दो मिनट का मौन धारण कर आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दी। विधायक ने शहीदों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि देश पर कुर्बान होने वाले वीर शहीदों को सदैव याद रखा जाएगा। इस अवसर पर सरपंच एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप रोझूवास, सरपंच सुदेश, धर्मेंद्र सिंह, प्रवीण, सुनील, मानसिंह, रामोतार, सरपंच दलीप सिंह, राय सिंह, रामकिशन, मनोज कुमार, विक्रम, सतबीर, टेकचंद व देवेंद्र सिंह यादव मौजूद थे।

राव राम सिंह डिग्री कॉलेज व ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल बोलनी के विद्यार्थियों व अध्यापकों ने स्कूल प्रांगण से लेकर मुकुंदपुर बसई होते हुए गांव बोलनी तक कैंडल मार्च निकालकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कालेज व स्कूल के प्रबंधक एमएस यादव, प्रिंसिपल डॉ. पूनम कुमारी व स्कूल के प्रिंसिपल सदी ने कहा कि जाति पाति, धर्म आदि की भेदभाव को मिटाकर सबसे पहले मानववादी बने।
विज्ञापन


समाजसेवी डॉ. टीसी राव की अध्यक्षता में केन्द्रीय सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को पुष्प अर्पित कर और दीपक जलाकर श्रद्धांजली दी और दो मिनट का मौन रखा। डॉ. राव ने कहा कि इसके पीछे पाकिस्तान का हाथ है। जिसके कारण पूरे देश में रोष और गुस्से का माहौल है जिसे भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर कमांडेंट सहायक शिंभु दयाल, कमांडेंट आरएस यादव, डिप्टी कमांडेंट विजय यादव, इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, सुमेर सिंह, राजेन्द्र सिंह, रामानंद यादव, अमर सिंह यादव, अभय सिंह यादव, सरदार सिंह व संतराम सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें