फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 11 आईटीआई में 367 सीटें रिक्त, पांच नवंबर तक रहेगा पोर्टल ओपन

विज्ञापन
फोटो संख्या:61- राजकीय औद्योगिक प्र​शिक्षण संस्थान में दा​खिला  लेते विद्यार्थी--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कौशल विकास एवं औद्याेगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आठवीं बार दाखिले के लिए पोर्टल ओपन किया गया है। इस बार विभाग की ओर से एससीवीटी संकाय में दाखिले के लिए पोर्टल खोला गया है।
विज्ञापन

जिले में 11 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 1084 सीटों में से 367 सीटें रिक्त हैं। पांच नवंबर तक दाखिला लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। बुधवार को महेंद्रगढ़ आईटीआई में पांच विद्याथियों ने दाखिला लिया है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य महावीर व दाखिला नोडल अधिकारी ने बताया कि विभाग की ओर से एससीवीटी संकाय में दाखिले के लिए पोर्टल ओपन किया गया है।
विज्ञापन

जिले की 11 आईटीआई में एससीवीटी की 47 ट्रेड की 1084 सीटों में से 717 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। 367 सीटें रिक्त हैं। विभाग की ओर से रिक्त सीटों को लेकर पांच नवंबर तक अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
बुधवार को महेंद्रगढ़ आईटीआई में पांच विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। जिले में सबसे ज्यादा सीट महिला आईटीआई नारनौल में 76 सीट व सबसे कम महेंद्रगढ़ महिला आईटीआई में 10 सीटे रिक्त है।
वहीं डेरोली अहीर में एक भी सीट रिक्त नहीं है। शहबाजपुर में एससीवीटी की कोई भी सीट नहीं है। उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी एससीवीटी संकाय के विभिन्न ट्रेड में हिस्सा लेना चाहता है तो वह संस्थान में आकर दाखिला ले सकता है। अगर किसी भी विद्यार्थी को परेशानी आती है तो वह संस्थान में आकर जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन


जिले में एससीवीटी की ट्रेड वाइज सीट
आईटीआई ट्रेड संख्या सीट रिक्त
भोजावास 07 164 45
महिला महेंद्रगढ़ 01 24 10
ब्वायज महेंद्रगढ़ 05 112 55
ब्वायज नारनौल 03 68 51
महिला नारनौल 05 132 76
सतनाली 09 196 49
सेहलंग 06 128 37
सुजापुर 08 172 31
मालड़ा 03 68 13
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें