फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस रोड की मांग को लेकर खोरी में तीसरे दिन भी धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खोल। खोरी बस स्टैंड स्थित गांव को जाने वाले रास्ते पर संघर्ष समिति की ओर से तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। खोरी के ग्रामीण जिला प्रशासन से आरओबी के साथ सर्विस रोड की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि एलसी-9 पर ओवरब्रिज बन रहा है। इस ओवरब्रिज के दोनों तरफ सर्विस रोड होनी चाहिए। ताकि ग्रामीणों को परेशानियों को सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंडरपास पर दोनों तरफ अंधे मोड़ है। इसी कारण आए दिन दर्दनाक सड़क हादसे देखने को मिल रहे है। ग्रामीणों ने इसी रास्ते से 8-10 गांवों के लिए खोरी बस स्टैंड पर अपने कार्यों के लिए आना पड़ता है। खोरी गांव में कई शिक्षण संस्थाएं है, जिस कारण भारी संख्या में बसों का आवागमन होता है। इसी रास्ते से खाद, सीमेंट आदि सप्लाई किए जाते हैं। ट्रक भी इसी ओवरब्रिज से गुजरते हैं। शुक्रवार को सिटी मैजिस्ट्रेट ने मुआयना किया।
जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता, ग्रामीण धरने पर डटे रहेंगे। इस मौके पर संघर्ष समिति के प्रवक्ता जवाहर दुहन ने बताया कि पूरे क्षेत्र के लोगों का धरने को समर्थन मिल रहा है। धरने पर सरपंच खोरी, ओमप्रकाश नम्बरदार, स्वरूप सिंह, जगबीर सिंह, होशियार सिंह, राधेश्याम, हजारी लाल, सतबीर, महेन्द्र सिंह, सुभाष मक्कड़, मास्टर हरिसिंह, बिशन सिंह, अशोक,चरण सिंह पंच, उमेद सिंह, मुन्नाराम, रामकिशन, दिनेश कुमार, बिल्लू यादव, होशियार सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें