फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी---

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी की स्लैब दरों में बदलाव से सभी वर्गों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। केंद्र सरकार द्वारा अस्सी से ज्यादा वस्तुओं से जीएसटी की स्लैब दर कम किए जाने का व्यापारियों के साथ उद्योगपतियों ने भी स्वागत किया है। व्यापारियों का कहना है सरकार के इस कदम से सभी वर्गों को राहत मिलेगी वहीं आमजन को भी सस्ती वस्तुएं उपलब्ध होगी।
जीएसटी समूह की तरफ से लिए गए निर्णय के बाद सरकार की तरफ से कई वस्तुओं पर जीएसटी की स्लैब दर को घटाकर 28 प्रतिशत से 18 प्रतिशत कर दिया गया है। उद्यमियों का कहना है कि जीएसटी निश्चित रूप से कर सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कानून है तथा अब सरकार की तरफ से राहत दी जा रही है उसका असर बाजार पर भी नजर आएगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले बाजार पर शुरूआत के समय जो असर था वह पूरी तरह से हट गया है तथा अब सरकार के इस निर्णय का सीधे-सीधे लाभ आम लोगों को मिलेगा। सरकार की तरफ स्टोन, मार्बल, काष्ठ से बनी वस्तुओं के साथ राखियां, सेनेटरी नेपेकिन सहित आमजन के दैनिक उपभोग वाली वस्तुुओं के स्लैब दर में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

-----
अस्सी वस्तुओं से जीएसटी कम करने का सरकार का निर्णय न केवल सराहनीय हैं , बल्कि आमजन के लिए भी फायदेमंद हैं। सरकार का निर्णय उद्योगपतियों एवं व्यापारियों को राहत प्रदान करेगा। इससे लेदर, रेफ्रिजेटर व वाशिंग मशीन के कारोबार से जुड़े व्यापारियों को फायदा होगा साथ ही लद्यु उद्योगो का विस्तार भी होगा।
ब्रह्मप्रकाश भारद्वाज, कामर्शियल हेड पैरामाउंट केबल्स
-----
केंद्र सरकार द्वारा करीब 80 वस्तुओं से जीएसटी कम करने से लघु एवं मध्यम वर्ग के उद्योगों को फायदा मिलेगा। इसके साथ ही वाशिंग मशीन, फ्रिज, वाटर कूलर, सीमेंट आदि सामान आम लोगों की जरूरत से जुड़ी वस्तुएं हैं जिनकी कीमतें कम होने से बाजार को भी इसका बखूबी फायदा मिलेगा।
वरुण नारंग, महाप्रबंधक वेनफेन----------------
सरकार का यह कदम लघु उद्योगों को बढ़ावा देने वाला है तथा इसका ओवरऑल लाभ इन छोटे-छोटे उद्योग धंधों से जुड़े लोगों को भी मिलेगा। इससे रोजगार के अधिक अवसर भी बढेंगे। सरकार का यह फैसला सराहनीय है।
विज्ञापन

रामपाल यादव, वरिष्ठ प्रबंधक एनटीएन,
-----
केंद्र सरकार के इस कदम नक छोटे उद्यमियों को भी राहत दी है। निश्चित रूप से स्लैब दर कम होने से बाजार में मांग अच्छी होगी जिसका लाभ सभी को मिलेगा। सरकार के इस निर्णय से सरकार व आम जनता के बीच सामंजस्य बढ़ेगा।
आमिन राव, उपाध्यक्ष आरसीसीआई
----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें