फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिंसा में छिपा

विज्ञापन
विज्ञापन
हर समस्या का समाधान अहिंसा में छिपा: मुनिश्री तरुण सागर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। अपने कड़वे प्रवचनों के लिए देश-विदेश में विख्यात दिगंबर जैन मुनि श्री तरुण सागर महाराज का शनिवार को धर्म नगरी रेवाड़ी में मंगल प्रवेश हुआ। जैन व अन्य समाज के लोगों ने नगर के बावल रोड स्थित माडल टाउन मंदिर पहुंचने पर बैंडबाजों और पुष्प वर्षा से उनका स्वागत व सम्मान किया। मॉडल टाउन मंदिर से उनकी शोभा यात्रा बाजारों से गुजरती हुई सर्कुलर रोड स्थित जैन नसियाजी पहुंची।
विज्ञापन

अस्वस्थ होने के कारण अपने संक्षिप्त वक्तव्य में मुनिश्री तरुण सागर महाराज ने केवल इतना कि हर समस्या का समाधान अहिंसा में छिपा है। अहिंसा का मार्ग देश दुनिया में शांति व प्रेम को बढ़ाता है। हिंसा से समस्या और बढ़ती है। भगवान महावीर का जीयो और जीने दो का संदेश आज भी प्रासंगिक है। उनकी दूर दृष्टि ने भविष्य के हालातों को देखते हुए यह संदेश दिया था। गौरतलब है कि मुनिश्री जयपुर से दिल्ली जाते समय एक दिन के लिए रेवाड़ी में आए हैं और रविवार की सुबह दिल्ली को प्रस्थान कर जाएंगे। इस मौके पर जैन समाज के प्रधान सुनील कुमार जैन, सचिव अरविंद जैन, सहसचिव योगेश जैन, अजित प्रसाद जैन, तरुण जैन, सुभाष जैन, पदम जैन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें