फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- अपने समर्थकों के लिए प्रचार में लगा रहे जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अलवर उपचुनाव में हरियाणा के नेताओं ने झोंकी ताकत
विज्ञापन

प्रवीण शर्मा
रेवाड़ी। अलवर में होने वाले वाले लोकसभा उपचुनाव में हरियाणा के नेताओं ने ताकत झोंक दी है। सीमावर्ती क्षेत्र में अपने समर्थित प्रत्याशियों को जिताने के लिए सभी नेता जातिगत समीकरणों के तहत जोर लगा रहे हैं।
महंत चांदनाथ के निधन के बाद खाली हुई अलवर लोस सीट के लिए 29 जनवरी को मतदान निर्धारित है। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कर्ण सिंह यादव, भाजपा प्रत्याशी डॉ. जसवंत यादव के बीच कड़ा मुकाबला है। चुनाव के लिए हरियाणा के नेताओं ने पूरा जोर लगाया हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को अलवर की जाट बेल्ट कोटकासिम और हरसौली का दौरा किया। वहीं उनके बेटे रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। अहीरवाल के दिग्गज पूर्व संसदीय सचिव राव दानसिंह और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव भी अहीरवाल में जोर लगा रहे हैं। वहीं पूर्व मंत्री आफताब अहमद भी अलवर में पडने वाले मेवात क्षेत्र में अपना प्रभाव दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राव इंद्रजीत और रामबिलास जाएंगे
उधर, अपने प्रत्याशियों के समर्थन में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा भी जोर लगाएंगे। राव इंद्रजीत ङ्क्षसह पहले भी चुनाव में प्रचार में अलवर में गए हैं। अलवर में पडने वाले अहीरवाल क्षेत्र में इनका काफी प्रभाव है। वहीं शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के आने वाले दिनों में होने वाले दौरे अलवर की राजनीति में काफी असर डालेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें