फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहा : खबर पढ़कर हमें अपनी कमियां पता लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला थामे, स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे सीएमओ, पूछा : कल कहां थे जनाब!
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी, जाटूसाना
जिले के नागरिक अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों की अमर उजाला द्वारा शुक्रवार को की गई लाइव पड़ताल के बाद शनिवार को स्वास्थ्य प्रशासन एकदम से हरकत में आया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के निरीक्षण की कमान संभाली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिले के चार चिकित्सा केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्साकर्मियों को व्यवस्था सुधारने और समय पर पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की बात भी कही। वहीं जाटूसाना में तो हाथों में अमर उजाला थामे सीएमओ ने चिकित्साकर्मियों से पूछा ही लिया कि कल कहां थे जनाब।
उल्लेखनीय है कि अमर उजाला ने शनिवार के अंक में नहीं मिले चिकित्सक, मरीज करते रहे इंतजार’ शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया था। इसमें जिले के स्वास्थ्य केंद्रों की लाइव पड़ताल करते हुए अव्यवस्था को दर्शाया गया था। खबर पढ़ने के बाद सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार हाथों में अमर उजाला लेकर औचक निरीक्षण को निकले। सबसे पहले सीएमओ सुबह 11.30 बजे गुरावड़ा पहुंचे। यहां सभी चिकित्साकर्मी मौजूद थे और सफाई व्यवस्था भी ठीक मिली।
विज्ञापन

---
जाटूसाना केंद्र में मौजूद रहेगा एक डॉक्टर
दोपहर 12 बजे सीएमओ जाटूसाना स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। इस दौरान केंद्र में नर्सिंगकर्मी मौजूद थे। इस पर सीएमओ ने कर्मियों से पूछा कि कहा कि कल कहां थे जनाब। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र के एक चिकित्सक रेवाड़ी मीटिंग में गए थे जबकि दूसरे की गुरावड़ा में नाइट ड्यूटी थी, जिसके चलते दोनों ही चिकित्सक वहां नहीं मिले। सीएमओ के निकलने बाद चिकित्सक वहां पहुंचे। ऐसे में सीएमओ ने एक चिकित्सक की परमानेंट ड्यूटी स्वास्थ्य केंद्र पर लगा दी, ताकि दोनों में से एक चिकित्सक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद रहे। इससे पूर्व यहां पहुंचे गांव के पंचों ने सीएमओ से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था कराने की मांग की।
---
डहीना में सफाई कम
दोपहर करीब एक बजे सीएमओ डहीना के स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। यहां स्टाफ मौजूद था। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई का अभाव था। इसके लिए उन्होंने सख्त हिदायत दी। सीएमओ दो बजे सीहा के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर वहां कमरे में लाइट कम थी। जिसके लिए उन्होंने शीघ्र ही इसे ठीक कराने के निर्देश दिए।
---
बायोमीट्रिक मशीन से ही करें हाजिरी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निरीक्षण में सभी चिकित्साकर्मियों को कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा विभाग की ओर से बायोमीट्रिक मशीन उपलब्ध है। ऐसे में सभी अपनी हाजिरी मशीन से ही लगाएं, जहां मशीन में दिक्कत आ रही है। उसे ठीक कराएं। किसी भी चिकित्साकर्मी की लेट-लतीफी नहीं चलेगी। अगर कोई चिकित्साकर्मी देरी से आता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अमर उजाला में खबर के प्रकाशन के बाद उन्हें अपनी कमियां का पता लगा है। आगे से इस तरह के औचक निरीक्षण हर माह जारी रहेंगे।
---
नर्सिंगकर्मियों की कमी का होगा समाधान
सीएमओ ने कहा कि अस्पतालों में नर्सिंगकर्मियों की कमी का भी शीघ्र समाधान होगा। उल्लेखनीय है कि जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में 118 नर्सिंगकर्मियों के पदों पर महज 43 नर्सिंगकर्मी ही काम कर रहे हैं। 75 पोस्ट अभी खाली हैं। उन्होंने कहा कि नर्सिंगकर्मियों की भर्ती का मामला हाईकोर्ट में अटका है। वहां से निर्णय होते ही इन पदों को शीघ्र भरा जाएगा। वहीं सफाई कर्मियों की भर्ती भी आउटसोर्स के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन

---
अमर उजाला का धन्यवाद। जिसे पढ़कर हमें अपनी खामियों का पता लगा। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। वहां कुछ खामियां पाई। जिसके लिए अलर्ट कर दिया है। साथ ही समय पर आने की हिदायत भी जारी कर दी है। अगर कोई चिकित्साकर्मी ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. कृष्ण कुमार, सीएमओ, रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें