वादाखिलाफी के खिलाफ 30 को भरेंगे जेल
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। सर्व कर्मचारी संघ के तत्वावधान कर्मचारियों ने पटवार घर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान चन्द्रभान यादव करते हुए बताया कि सरकार की जन विरोधी नीति, मजूदर विरोधी व वादा खिलाफी के विरोध में जिले के सभी कर्मचारी 30 जनवरी को सत्यग्रह करके जेल भरो आंदोलन में भाग लेंगे। बैठक में बिजली कर्मचारी, सिंचाई विभाग, हुडा विभाग, पीडब्लूउडी, स्वास्थय विभाग व नगर पालिका आदि विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। जेल भरो आदोंलन के लिए सभी विभाग के कर्मचारी 19 जनवरी को नेहरू पार्क में बैठक आयोजित कर विचार विमर्श करेंगे। जिला प्रधान यादव ने बताया कि केद्रं व राज्य सरकार द्वारा आपसी बातचीत के बाद बनी सहमति पर भी नियमों को लागू नहीे कर रही हैं। कच्चे कर्मचारी के समान काम समान वेतन के लिए जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सरजीवन प्रधान, राजेन्द्र सिंह, मनोज, रामनिवास, संजय प्रधान, दिनेश कुमार, ईश्वर ङ्क्षसह, विनय यादव, कमल यादव, राजपाल यादव आदि सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।