फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन पर लगाए 125 डिस्प्ले बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लेटफार्म पर लगेंगे डिस्प्ले बोर्ड, यात्रियों को नहीं होगी दिक्कत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रेवाड़ी जंक्शन पर अब यात्रियों को ट्रेन के डिब्बों की जानकारी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। रेलवे ने जंक्शन पर 125 डिस्प्ले बोर्ड लगवा दिए हैैं। इससे इन पर ट्रेन आने से पूर्व उनके डिब्बों की जानकारी मिल जाएगी। रेवाड़ी का रेलवे जंक्शन काफी प्रसिद्ध है। यहां से कुल छह लाइनें निकलती हैं। करीब 60 हजार यात्री प्रतिदिन विभिन्न स्थानों के लिए सफर करते हैं। जिससे रेलवे को औसतन प्रतिदिन करीब 10 लाख रुपये मिलते हैं। लेकिन डिस्प्ले बोर्ड नहीं होने से यात्रियों को बड़ी परेशानी हो रही थी। रेलवे जंक्शन पर कुल आठ प्लेटफार्म हैं। यहां डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाएगा। इससे ट्रेन आने से पूर्व यात्रियों को डिब्बों की जानकारी मिल सके। पहले यात्री ट्रेन के आने पर डिब्बों के पीछे भागते थे। इससे दुर्घटना हो जाती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन

कोट
रेलवे जंक्शन पर डिब्बे बताने के लिए डिस्प्ले बोर्ड लगना शुरू हो गए हैं। इनसे डिब्बों की स्पष्ट जानकारी मिल जाएगी। 125 बोर्ड लगेंगे। जिससे यात्रियों को लाभ होगा। - प्रताप सिंह, स्टेशन अधीक्षक, रेवाड़ी जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें