फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली रूट पर चार ट्रेने रद्द, एचटेट परीक्षार्थियों को होगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज दिल्ली-रेवाड़ी रूट की चार पैसेंजर ट्रेनें रद्द, परीक्षार्थियों को होगी परेशानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
दिल्ली-रेवाड़ी मार्ग पर रविवार को चार पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है। उत्तर रेलवे के दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड के गढ़ी हरसरू-पातली व जटौला-जोड़ी-सांपका रेलखंड के मध्य सीमित ऊंचाई के पुल (एलएचएस) निर्माण कार्य के लिए इंजीनियरिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण पैसेंजर के साथ-साथ एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहेगा। इसके चलते रविवार को हरियाणा पात्रता परीक्षा होने के चलते अभ्यर्थियों के लिए सफर परेशानी भरा हो सकता है। रेवाड़ी के ज्यादातर अभ्यर्थियों का सेंटर गुरुग्राम में है, जिससे उनको परेशानी आ सकती है। ट्रेनें बाधित होने के कारण हरियाणा रोडवेज ने गुरुग्राम रूट पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। रेवाड़ी से रविवार को हजारों की संख्या में अभ्यर्थी गुरुग्राम परीक्षा देने के लिए जाएंगे।
---
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
ब्लॉक के कारण रविवार को इस मार्ग पर गाड़ी संख्या 54309 दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर, गाड़ी संख्या 54310 रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर, गाड़ी संख्या 74003 दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर व गाड़ी संख्या 74002 रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इनका रूट डायवर्ट किया
ट्रेन संख्या 14322 भुज-बरेली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अस्थल बोहर-रोहतक, ट्रेन संख्या 15624 कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस दिल्ली-अस्थल बोहर-रोहतक-रेवाड़ी, ट्रेन संख्या 14321 बरेली-भुज एक्सप्रेस दिल्ली सराय-दया बस्ती-अस्थल बोहर-रेवाड़ी और ट्रेन संख्या 19566 देहरादून-ओखा एक्सप्रेस दिल्ली सराय-दया बस्ती-अस्थल बोहर-रेवाड़ी से संचालित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें