फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटी धरना आज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज की ज्वाइंट एक्शन कमेटी धरना आज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। रोडवेज की ज्वाइंट एक्शन कमेटी की ओर से महाप्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर रविवार को शहर के बस स्टैंड से सचिवालय तक प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के लिए एक्शन कमेटी के पदाधिकारियों की शनिवार को बैठक हुई। बैठक में प्रधान उद्यम सिंह व कैलाश ने बताया कि महाप्रबंधक की तरफ से रेवाड़ी डिपो की बसों को अटेली विधानसभा क्षेत्र में चलाया जा रहा है, जबकि रेवाड़ी जिले में ऐसे काफी रूट हैं, जिन पर लंबे समय से रोडवेज बसों की मांग की जा रही है। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार की तरफ से अनुमति मिलने के बावजूद भी लंबे रूटों पर बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है, जबकि कुछ बसों को जानबूझकर बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड से स्क्रैप ले जाने के मामले में सीएम विंडो से लेकर अन्य अधिकारियों को शिकायत किए पूरे चार माह का समय हो चुका है, लेकिन राजनीतिक दवाब की वजह से कार्रवाई नहीं की जा रही है। महाप्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एक्शन कमेटी के पदाधिकारी सुबह 9 बजे एकत्रित होंगे और यहां से प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पहुंचेंगे। जिला सचिवालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ किया जाएगा। बैठक में नरेंद्र दखौरा, रवि कुमार, राजपाल सिंह, राजेंद्र टीकला, अरविंद कुमार, देवेंद्र तिवाड़ी व धर्मबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें