रेवाड़ी। रेवाड़ी। रेलवे बोर्ड द्वारा 100 दिनों में रेलवे की मुनाफे वाली उत्पादन इकाइयों के निगमीकरण व रेलवे के निजीकरण की योजना के विरोध में एआईआरएफ के आह्वान पर नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन की ओर से मनाए जा रहे विरोध सप्ताह के तहत रविवार को बीकानेर मंडल के सहायक मंत्री का. देवेंद्र यादव के नेतृत्व में शहर के रेलवे जंक्शन की लॉबी के सामने प्रदर्शन किया।
यादव ने कहा कि भारत सरकार द्वारा भारतीय रेल की 7 प्रोडक्शन यूनिट व कुछ यात्री गाडिय़ों के निगमीकरण व निजीकरण किया जा रहा है। 18 जून को जारी इस आदेश के विरोध में एनडब्ल्युआरईयू की ओर से 29 जून से 5 जुलाई तक विरोध सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके तहत रविवार को बीकानेर मंडल रेवाड़ी में रनिंग कर्मचारियों द्वारा लॉबी के सामने जोरदार प्रदर्शन किया गया है।
उन्होंने सभी कर्मचारियों से अनुरोध किया कि रेलवे को बिकने से बचाने के लिए व रेल कर्मचारियों के अस्तित्व व सम्मान को बनाए रखने के लिए सभी कर्मचारी आगे आएं तथा आगामी कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। इस मौक पर धर्मेंद्र चौधरी, मुस्तफा, कर्मवीर पूनिया, राजपाल, कुलदीप, भारत, संजय, सुरेंद्र गार्ड, अशोक कुमार, सतेंद्र यादव, भीम सिंह, समय सिंह गुर्जर, रमांकांत समेत लोको पायलेट, सहायक लोको पायलेट समेत अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।