फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहलावास गुलाबपुरा में शराब ठेके के विरोध में सड़क पर उतरी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव देहलावास गुलाबपुरा की दर्जनों महिलाओं ने शराब की दुकान ठेके को हटवाने के लिए गांव की महिलाओं ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान शराब के ठेके को पलट दिया गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले का शांत कराया। शराब ठेकेदार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव की महिलाएं सुबह मांडैया खुर्द वाले रास्ते पर पहुंच गई और शराब के ठेके को हटवाने के लिए विरोध प्रदर्शन करने लगी। उन्होंने कहा बिना ग्राम पंचायत की अनुमति से ठेका खोला गया है और पंचायत इस ठेके को खुलवाना ही नहीं चाहती। महिलाएं सुबह शाम इस सड़क से होकर गुजरती है, जिस कारण उन्हें शराबियों की अश्लीलता का सामना करना पडे़गा। इसी रास्ते से स्कूल के छात्र-छात्राओं का भी आवागमन रहता है। महिलाओं के विरोध की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और महिलाओं को समझाया। आबकारी अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारी ने बताया कि विभाग ने ठेका खोलने की अनुमति दी हुई है, लेकिन फिर भी महिलाओं की मांग पर इस ठेके को हटवाया जाएगा।

शराब ठेकेदार ने शराब की दुकान पलटने की शिकायत दी है, लेकिन किसी का नाम नहीं दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीण महिलाएं शराब ठेका खोले जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रही थीं। महिलाओं को समझाकर शांत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमेश कुमार, रामपुरा थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें