फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग मनाने पर खोरी संघर्ष समिति ने 22 वें दिन धरना समाप्त किया, ग्रामीणों में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
खोल। खोरी रेलवे स्टेशन के नजदीक ओवरब्रिज के दोनों तरफ सुरक्षित सर्विस रोड की मांग आखिरकार पूरी हो गई। संघर्ष समिति के सदस्य के मुताबिक एल एंड टी कंपनी के अधिकारियों के रोड बनाने का लिखित आश्वासन देने पर मंगलवार शाम को धरना खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन

धरना दे रहे ग्रामीणों ने मांग पूरी होने पर खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को बधाई देते हुए धरने के समाप्ति की घोषणा कर दी गई। संघर्ष समिति के सदस्यों का कहना है कि यह सफलता खोरीवासी और अन्य गांवों के लोगों की है। धरने को समर्थन करने वाले सभी लोगों का आभार जताया। मांगे मान लेने पर जिला प्रशासन, रेल अधिकारियों , एल एंड टी के अधिकारियों का धन्यवाद किया। बुधवार को बाबा सूरजगिरी मंदिर के गद्धीसीन बाबा कैलाश गिरी महाराज के आशीर्वाद से धरना समाप्त किया गया।
धरने पर ग्रामीण प्रहलाद सिंह, मांगेलाल, ओमप्रकाश नम्बरदार, जगबीर सिंह, खजान सिंह पंच, धर्मपाल नंबरदार, विनोद कुमार, श्रीपाल नंबरदार, जुगबीर सिंह, सतबीर सिंह, चरण सिंह पंच, राधेश्याम भारद्वाज, मुकेश, मोदी शर्मा, स्वरूप सिंह, बिशन स्वरूप, मुरारी लाल यादव, मास्टर हरि सिंह, पंच राजकुमार, मनोहर लाल मौजूद थे। याद रहे पिछले 21 दिन से खोरी के ग्रामीण ओवरब्रिज के साथ दोनों ओर सर्विस रोड निकालने की मांग को लेकर धरना दे रहे थे। ग्रामीणों कहना था कि एक साइड अगर सर्विस रोड बनती है तो ग्रामीणों व यहां गुजरने वाले लोगों को परेशानियां उठानी पड़ेगी। इसलिए ओवरब्रिज के दोनों साइड सर्विस रोड बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें