फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत स्वाभिमान मोबाइल एप में मिलेंगी योग की पूरी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में विश्व योग दिवस की तैयारियों के लिए तहसील स्तर पर बैठकों का आयोजन किया गया। 21 जून को दुनिया भर में योग दिवस मनाया जाएगा। बैठक में पतंजलि योगपीठ की ओर से नियुुक्त प्रभारी नीलेश ने अध्यक्षता की।
विज्ञापन

भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी युद्धवीर, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी दयाराम आर्य ने बताया कि सभी तहसीलों में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तहसील स्तर पर सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन की कार्ययोजना तैयार की गई। उन्होंने कहा की योग को घर-घर पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ता संकल्पित होकर निरंतर कार्य करते रहेंगे। विश्व योग दिवस को भव्य बनाने के लिए कार्य करेंगे। नीलेश ने सभी कार्यकर्ताओं को भारत स्वाभिमान मोबाइल एप के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की इस एप में योग के अभ्यासक्रम सहित सभी प्रकार के आयुर्वेद के नुख्शे, आध्यात्मिक पुस्तकों सहित अन्य सभी प्रकार की जानकारियां उपलब्ध हैं। तहसील कोसली में 26 मई से 15 दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। जिसके बारे में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह शिविर विश्वकर्मा कालोनी में जांगिड़ धर्मशाला के निकट लगाया जाएगा। तहसील बावल में नौ जून से सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर लगेगा। इन बैठकों में महिला प्रभारी बहन कांता , भारत स्वाभिमान न्यास तहसील प्रभारी रामपाल खटाना, राज सिंह, मुकेश, पतंजलि तहसील प्रभारी रामनिवास, दयानन्द आर्य, जसबीर आर्य, अमर सिंह, ओमप्रकाश गांधी, योगाचार्य अजय आर्य, वीरेंद्र, इंद्रजीत, मंजीत, चन्दन, आस्था उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें