फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहा में टॉपर छात्राओं को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खोल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहा में कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में स्कूल का नाम रोशन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान किया गया। छात्रा मधु शर्मा ने 433 अंक लेकर स्कूल प्रथम स्थान हासिल किया। 427 अंक के साथ प्रिया दूसरे नंबर पर रही। तन्नू ने 424 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल के 12 बच्चों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ओपी यादव ने बताया कि सोमवार को आयोजित हुए सम्मान समारोह के मुख्यातिथि सरपंच राजेन्द्र सिंह थे। सरपंच ने विद्यार्थियों के सम्मान करते कहा कि अगर थोड़ा सा मन लगा कर पढ़ाई करें तो मंजिल अवश्य ही आपके कदम चूमेगी। खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच विक्रम सिंह पांडे, प्राचार्य ओपी यादव सहित समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें