संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) हुसैनपुर में चल रहे पांच दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम के तृतीय चरण का शुक्रवार को समापन हो गया। इसमें कुल 152 शिक्षकों ने बच्चों को सरल तरीके से पढ़ाने का प्रशिक्षण लिया। चौथे चरण में 11 नवंबर से अंग्रेजी व अर्थशास्त्र के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद अगले सप्ताह विद्यालय मुखिया का पांच दिवसीय नेतृत्व क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
समापन पर प्राचार्य सुभाष चंद्र ने कहा कि छात्रों की शैक्षिक संरचनाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए अध्यापकों की क्षमता बढ़ाना जरूरी है। डॉ. बीर सिंह ने कहा कि क्षमता वर्धन पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम विभिन्न चरणों में करवाएं जा रहे हैं। प्रथम चरण में भौतिक विज्ञान से 52, इतिहास के 65, कॉमर्स के 36 समेत कुल 153, द्वितीय चरण में राजनीतिक विज्ञान के 71, रसायन विज्ञान के 72, हिंदी के 112 समेत कुल 255 शिक्षकों ने भाग लिया। अब तक कुल नौ विषयों के 560 प्राध्यापकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
इस प्रशिक्षण में विषय से संबंधित प्रशिक्षक पोर्टल पर प्री टेस्ट, क्विज, एक्टिविटी, पोस्ट टेस्ट, फीडबैक, उपस्थिति आदि प्रक्रिया से गुजरने पर ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्राप्त होगा। मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण देते हैं। इनमें जियोग्राफी के ट्रेनर राजेश कुमार, अमृत सिंह, बायोलॉजी की सीमा यादव, तीक्षा रानी, अर्चना, संस्कृत के डॉ. जगदीश प्रसाद, डॉ. सोम लेखा, सुरेश कुमार, वजीर सिंह, रमेश कुमार व टेकचंद ने व्याख्यान दिए।
एससीईआरटी हरियाणा गुरुग्राम से निरीक्षण टीम में आए डॉ. मधूप कुमार व अश्वनी कुमार ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 के तहत इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य 21वीं सदी के कौशलों की जानकारी, टीचिंग लर्निंग मेथड की नवीन तकनीकियों की जानकारी देना है, जिससे बच्चा बिना किसी मानसिक दबाव से पढ़ाई कर सके। प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. विजय सिंह, प्राध्यापक अशोक कुमार, दीपक कुमार, डॉ. संगीता, निरेन पाल, सत्यपाल, हवा सिंह, राज सिंह, संजीव कुमार, यशपाल, निशा, विवेक ने विशेष सहयोग किया।