रेवाड़ी। हड़ताल में शामिल कर्मचारियों को नोटिस दिए जाने के बाद भी एनएचएम कर्मचारियों का धरना 11वें दिन भी जारी रहा। वहीं क्रमिक हड़ताल चौथे भी रहा। जिसमें विशाल धनखड़, शिशुपाल, सुनीता, सरिता व कविता ने हिस्सा लिया। एनएचएम कर्मचारियों ने प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश अनुसार तीन दिन और हड़ताल बढ़ाने का फैसला लिया है।
बता दें कि विभिन्न मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों द्वारा पिछले 10 दिन से प्रदेशव्यापी आंदोलन शुुरू किया हुआ है। शहर के नागरिक अस्पताल में कर्मचारी धरने पर बैठे हुए है। शुक्रवार को एनएचएम कर्मचारियों ने पुलवामा में घटना के कारण शांतिपूर्वक धरना दिया। इस दौरान एनएचएम कर्मचारियों ने कैंडल जलाकर पुलवामा शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। जिला प्रधान पंकज यादव ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों ने तीन दिन हड़ताल बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी हो जाने तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर संतोष यादव, प्रवीन यादव श्याम शर्मा, मुनेश यादव, योगेश, अजय अग्रवाल, विनोद यादव, सचिन खटाना, प्रकाश, महेंद्र, विजेंद्र, प्रदीप सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।