कुरुक्षेत्र में पीएम मोदी ने भाषण में किया 22वें एम्स का जिक्र, इधर, मनेठी-कुंड में ग्रामीणों ने लड्डू बांटे
अमर उजाला ब्यूरो
कुंड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में जल्द ही मनेठी में बनने वाले प्रदेश के 22 वें एम्स के निर्माण का जिक्र करने व मुफ्त जमीन देने पर प्रधानमंत्री की ओर से साधुवाद करने पर गांव मनेठी-कुंड के ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने लड्डू वितरित कर खुशी का इजहार किया। हालांकि मंगलवार को मनेठी एम्स का शिलान्यास नहीं होने से ग्रामीणों में थोड़ी मायूसी रही। उधर, मनेठी एम्स को कैबिनेट द्वारा स्वीकृति नहीं मिलने के कारण एम्स का शिलान्यास नहीं किया जा सका है।
उल्लेखनीय है कि एम्स की मांग को लेकर दक्षिण हरियाणा एम्स संघर्ष समिति की ओर से कुंड बस स्टैंड पर 123 दिन अनिश्चितकालीन धरना व 93 दिन क्रमिक अनशन किया गया था। केंद्र के अंतरिम बजट में एम्स की स्वीकृति के बाद केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह द्वारा ग्रामीणों का धरना खत्म कराया था। केंद्रीय मंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया था कि वे 12 फरवरी को प्रधानमंत्री द्वारा एम्स का शिलान्यास कराने का प्रयास करेंगे, लेकिन मंगलवार को शिलान्यास नहीं होने से ग्रामीणों में थोड़ी मायूसी रही।
अच्छा होता आज मनेठी में भी एम्स का शिलान्यास हो जाता, लेकिन किन्हीं कारण से यह संभव नहीं हो पाया। प्रधानमंत्री द्वारा अपने संबोधन में मनेठी एम्स का जिक्र करना गर्व की बात है।
-श्योताज यादव, प्रधान दक्षिण हरियाणा एम्स संघर्ष समिति
मनेठी में एम्स निर्माण में कोई दिक्कत नहीं है। केंद्रीय कैबिनेट की स्वीकृति के बाद इसका शिलान्यास होगा। ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
आजाद नांधा, जिला पार्षद
मंगलवार को प्रधानमंत्री द्वारा कुरुक्षेत्र से एम्स के शिलान्यास की उम्मीद थी, लेकिन किन्हीं कारणों से संभव नहीं हो पाया। इससे ग्रामीणों में थोड़ी मायूसी रही। लेकिन प्रधानमंत्री द्वारा अपने संबोधन में मनेठी का जिक्र किया जो खुशी की बात है।
सुमन देवी, पूर्व सरपंच मनेेठी
कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा देश के 22 वें एम्स का निर्माण मनेठी में कराए जाने की बात कहकर ग्रामीणों में खुशी का संचार कर दिया। यह सच है कि ग्रामीणों को मंगलवार को ही प्रधानमंत्री द्वारा मनेठी एम्स का शिलान्यास की उम्मीद थी।
ओमप्रकाश सैन गोठड़ा, समिति सचिव
मनेठी में एम्स निर्माण के ऐलान पर पीएम मोदी का जताया आभार
कुरूक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मनेठी में 22 वें एम्स के निर्माण का ऐलान करने पर आभार है। यह ऐलान कर उन्होंने दक्षिणी हरियाणा की जनता का दिल जीत लिया है। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में लोग बीजेपी के पक्ष में मतदान कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। डॉ. बनवारी लाल, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री
मोदी ने दोहराया मनेठी में जल्द बनेगा एम्स, राव इंद्रजीत ने जताया आभार
कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के 22वें एम्स का निर्माण जिले के मनेठी में बनाने की घोषणा के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण हरियाणा की जनता को नायाब तोहफा देने का काम किया है। मनेठी गांव के लोगों को जमीन देने के लिए साधुवाद दिया है, यह ग्रामीणों के लिए गर्व का विषय है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि मनेठी में एम्स बनने के बाद दक्षिण हरियाणा सहित राजस्थान को भी इसका लाभ मिलेगा।
एम्स का जोड़
लड्डू वितरण के समय ये रहे मौजूद
-
समिति के अध्यक्ष श्योताज यादव, जिला पार्षद आजाद सिंह नांधा, पूर्व जिला पार्षद डॉ. अरविंद यादव, इनेलो नेता डॉ. संजय मेहरा, पूर्व पार्षद कुमारी गीता, भाजपा की महिला जिलाध्यक्षा हेमलता तंवर, तजेन्द्र यादव, भाजपा खंड प्रधान दयाराम जांगिड़, ओमप्रकाश सैन, कर्नल राजेन्द्र सिंह धवाना, मास्टर लक्ष्मण सिंह अहरोद, विनोद सितारा, एडवोकेट विनोद यादव, रामजस पंच, मास्टर भारत, सत्यप्रकाश गोयल, भगवानदास जांगिड़, कैप्टन लालचंद यादव, मंजीत ठेकेदार, कृष्ण कुमार जांगिड़, विपिन नांधा, गिन्दोड़ी देवी, कौश्लया, उमरावली व लाली देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।