पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता खोल की टीम ने जीता
अमर उजाला ब्यूरो
खोल।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खोल की टीम ने जीता। प्रतियोगिता केे फाइनल मैच में टॉस जीतकर मेजबान युवा क्लब खोल की टीम ने पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। खालेटा की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 12 ओवरों में 7 विकेट खोकर 89 रन बनाए। जवाब में मेजबान युवा क्लब खोल की टीम ने यह लक्ष्य 10वें ओवर की पहली ही गेंद पर तीन विकेट खोकर पूरा कर लिया। इस तरह फाइनल मैच 7 विकेट से जीत लिया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ दी सीरीज विजेता टीम के खिलाड़ी अभिषेक को चुना गया। उसने प्रतियोगिता में कुल चार मैचों में सर्वाधिक 140 रनों का योगदान दिया। बेहतर विकेट किपिंग कर 6 कैच भी लपके। मैन ऑफ दी मैच विजेता टीम के विक्रम अंबावत रहे। उन्होंने 48 रन के साथ 5 विकेट भी लिए। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीएल रावमा विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
गांव खोल में युवा क्लब ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की थी। विजेता और उप विजेता टीमों व अन्य खिलाड़ियों को समापन समारोह के मुख्य अतिथि इनेलो के जिला उपाध्यक्ष डॉ. संजय मेहरा ने 31 हजार और 21 हजार रुपये नगद और नेताजी कप देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव के सरपंच रामपाल चौहान ने की तथा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में रिटायर्ड कमिश्नर एसएन बजारिया सेवानिवृत्त एसडीओ बीडी यादव और कैप्टन देशराज बलवाड़ी भी मौजूद रहें। मुख्य अतिथि डॉ. मेहरा ने कहा कि खेलो से तन व मन दोनो ही स्वस्थ रहते हैं। इसलिए जीवन में खेलों का भी अपना एक विशेष महत्व होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को हार जीत की परवाह किए बिना खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में मंच संचालन कर आयोजन समिति क्लब के प्रधान अजीत सिंह ने सभी अतिथियों और गणमान्य लोगों का आभार जताया। इस मौके पर मुख्य रुप से मनोहर लाल पाड़ला, पूर्व सरपंच शिवनारायण बजारियां, गौरी मोहम्मद, राजेंद्र पंच क्लब प्रधान अजीत सिंह उप प्रधान विक्रम गांधी खेल प्रभारी धर्मेंद्र निभोरियां रिंकू निभोरियां विक्रम अंबावत पवन कुमार यतीश सोमानी नरेंद्र कुमार इंद्र कुमार मनवीर रणवीर हिम्मत सिंह विकास भुरियां सुनील भारती व अशोक जांगिड़ सहित अन्य कई खेलप्रेमी भी मौजूद रहे।