सौ मीटर रेस में प्रीति और लोकेश रहे अव्वल
अमर उजाला
रेवाड़ी।
गांव लुखी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मिलन कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के कक्षा पहली से कक्षा पांचवीं तक लड़कों की सौ मीटर दौड़ में दीपक प्रथम, अभिषेक द्वितीय और सुनील तृतीय रहा। लड़कियों की दौड़ में सोनिया प्रथम, अमीषा द्वितीय और सचिन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा छठी से आठवीं की लड़कों की सौ मीटर दौड़ में लोकेश प्रथम, लवकेश द्वितीय और पंकज तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की सौ मीटर रेस में प्रीति प्रथम, संजू द्वितीय और अंजलि तीसरे स्थान पर रही। लड़कों की दो सौ मीटर रेस में लोकेश प्रथम, कुणाल द्वितीय और पंकज तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की 200 मीटर रेस में अंजली प्रथम, संजू द्वितीय और दिव्या तीसरे स्थान पर रही। नौवीं से 12वीं तक की 200 मीटर की दौड़ में प्रवीण कुमार प्रथम, रोहित द्वितीय व राहुल तीसरे स्थान पर रहा। कक्षा नौवीं से कक्षा 12वीं की 200 मीटर की दौड़ में हिमानी प्रथम, यशु द्वितीय व रिंकू तीसरे स्थान पर रही।
बुधवार को शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजित कार्यक्रम मिलन के तहत नाहड़ आरएमआर विद्यालय और लुखी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य कंवर सिंह यादव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पब्लिक स्कूल और सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के बीच सांस्कृतिक आदान प्रदान से समझ बनाना है। उन्होंने बताया कि दोनों ही विद्यालयों के विद्यार्थियों ने मिलन समारोह को सार्थक बनाया और एक दूसरे से सीखने की कोशिश की। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता श्री भगवान ने किया। कार्यक्रम में प्रवक्ता दुर्गा दास, बंसीलाल मेहरा, विक्रांत सेन, राजपाल यादव, दिनेश कुमार, कैलाश चंद्र, मुकेश, मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार, निर्मला पंवार प्रवीण कुमार कुलदीप सिंह आदि उपस्थित रहे ।