फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिलास्तरीय खेल ट्रायल में 1500 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Wed, 14 Oct 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जिला स्तरीय खेल ट्रायल में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ 2026-27 के तहत जिले में दो दिवसीय खेल ट्रायल का आयोजन किया गया। मंगलवार को ट्रायल के दूसरे दिन जिले के विभिन्न स्थानों पर 17 खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। दोनों दिन के ट्रायल में जिलेभर से करीब 1500 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला खेल विभाग की ओर से 12 और 13 अक्तूबर को पुरुष एवं महिला ओपन कैटेगरी के लिए जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए गए। मंगलवार को कराटे, ताइक्वांडो, तीरंदाजी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, साइक्लिंग, कैनोइंग, जिम्नास्टिक, कबड्डी, लॉन टेनिस, शूटिंग, तैराकी, वेटलिफ्टिंग, क्रिकेट, नेटबॉल, थ्रोबॉल, बेसबॉल और रोइंग खेलों के ट्रायल हुए।
इन ट्रायल का उद्देश्य खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखना और राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए खिलाड़ियों का चयन करना है। अलग-अलग खेलों के लिए निर्धारित स्थानों पर खिलाड़ियों ने अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन किया। ट्रायल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन

डीएसओ मनोज ने बताया कि खेल महाकुंभ के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित इन ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दो दिवसीय ट्रायल में लगभग 1500 खिलाड़ियों ने भागीदारी की।

जिला स्तरीय खेल ट्रायल में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत : विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें