फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खंडस्तरीय पेंटिंग स्पर्धा में 150 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 27 Sep 2025 08:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 25खंड स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेवा पखवाड़ा के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाटूसाना में खंडस्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में खंड के विभिन्न स्कूलों के 150 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पेटिंग का विषय विकसित भारत आत्मनिर्भर भारत था।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल ने 75 प्रतिभागियों का चयन जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया। चयनित विद्यार्थी 28 सितंबर को पीएमश्री जीजीएसएस रेवाड़ी में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
जीएमएस परखोत्तमपुर की कक्षा आठवीं के छात्र संदेश प्रथम, जीएसएसएस देहलावास गुलाबपुरा की कक्षा 7 की छात्रा छवि प्रथम, जीजीएचएस जाटूसाना की कक्षा 7 की दीपिका द्वितीय, पीएम श्री जीएसएसएस बोडिया कमालपुर की कक्षा आठ की छात्रा काजल प्रथम, पीएम श्री जीएसएसएस पल्हावास की कक्षा छह की छात्रा भावी प्रथम रही।
विज्ञापन

जीएसएसएस देहलावास गुलाबपुरा की कक्षा 12 की छात्रा पूनम, जीएसएसएस दरौली की कक्षा 12 की छात्रा बिंदू प्रथम रहीं। जीएसएसएस दरौली की कक्षा 10 की छात्रा नेहा प्रथम, जीएसएसएस देहलावास गुलाबपुरा के कक्षा 10 के मोहित द्वितीय और जीएसएसएस बोडिया कमालपुर के कक्षा 9 की छात्रा अंशू प्रथम रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य विपिन कुमार ने किया। निर्णायक मंडल में सुरेंद्र कुमार, पवन कुमार, अमित, ममता शामिल रहे। संचालन में विवेक कुमार, सुनीता, प्रियंका, राजेन्द्र, नरेन्द्र, सतेंद्र और संजय का योगदान रहा।
विज्ञापन








ये रहे परिणाम:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें