22 सितंबर को लिपिक की परीक्षा देकर घर लौटने के लिए शहर के नाईवाली चौक पर बस का इंतजार कर रहे पिता-पुत्र व उनके रिस्तेदार पर बाइक सवार चार बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाश 15 हजार की नकदी, मोबाइल व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार महेंद्रगढ़ जिले के गांव कैराना निवासी आर्मी जवान उदयवीर अपने बेटे को क्लर्क की परीक्षा दिलाने के बाद पंचकुलजा से वापस लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे वह रेवाड़ी पहुंचा। रात को बस नहीं मिलने के कारण उसने गांव नारायणपुर निवासी अपने रिस्तेदार एडवोकेट दिवान सिंह को उन्हें अपने घर ले जाने को कहा। दोनों पिता-पुत्र वहीं खड़े होकर अपने रिस्तेदार का इंतजार करने लगे। तभी बाइक सवार चार बदमाश वहां पहुंचें और उनसे लूटपाट कका प्रयास किया, लेकिन सैनिक उदयवीर ने उनका विरोध, जिससे बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया। इसी दौरान नारायणपुर निवासी उनका रिस्तेदार दिवानसिंह भी वहां पहुंच गया तथा उसने भी बदमाशों का विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर भी हमला कर दिया तथा दिवानसिंह का मोबाइल व 15 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
पीड़ित की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित द्वारा बताई गई निशानदेही पर बाइक का भी सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही बदमाशों को काबू कर लिया जाएगा।
- नरेश कुमार, जांच अधिकारी, शहर थाना