फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: छह पदों पर 15 प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

Tue, 08 Sep 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जिला बार चुनाव के निर्वाचन अधिकारी प्रत्याशियों के साथ विचार विमर्श करते। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन के 11 सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए तैयारी जोरों पर है। वार्षिक चुनाव के तहत इस बार छह पदों के लिए 15 प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पहली बार दो पदों पर महिला आरक्षित होने के कारण महिला अधिवक्ता चुनावी मैदान में आमने-सामने की टक्कर में डटी हुई है।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी की टीम ने बार रूम में होने वाले चुनाव के लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी करने का दावा किया है। मंगलवार को बार रूम में चुनाव अधिकारियों ने बैठक कर प्रत्याशियों को चुनाव से संबंधित नियमों की विस्तृत जानकारी दी।
चुनाव अधिकारी की टीम एडवोकेट सतीश डागर, अश्विनी कुमार तिवारी, शमशेर सिंह यादव, चौधरी चरण सिंह, नरेश यादव, रमेश यादव ने सभी प्रत्याशियों को मंगलवार को बार रूम में बुलाकर चुनाव में नियमों का पालन करने एवं सहयोग करने की अपील की। चुनाव अधिकारी की ओर से बताया गया कि इस बार प्रत्येक मतदाता 6 मशीनों पर बटन दबाकर छह पदों के लिए पदाधिकारी का चुनाव करेगा।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया में ज्यादा समय लगेगा इसलिए सभी मतदाता समय पर आकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इसके साथ ही मतदान कक्ष में मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का प्रतिबंध रहेगा। सभी मतदाता अपने वैध पहचान पत्र के साथ ही मतदान कर सकेंगे।
इसके साथ ही प्रत्याशी अधिवक्ताओं की मांग पर निर्वाचन अधिकारी ने सभी की सहमति से एक 6 बाई 4 का फ्लेक्स पुरानी बिल्डिंग में तथा एक फ्लेक्स नई बिल्डिंग में लगाने की अनुमति दी है। इसके साथ ही प्रत्याशियों को चुनाव के समय भीड़ इकट्ठी न करने तथा अपने समर्थकों को लाइन में लगकर अपने पक्ष में वोट डालने की अपील करने की हिदायत दी गई है।

ईवीएम मशीन के लिए भी अधिकारी नियुक्त:

जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जिला पंचायत अधिकारी की देखरेख में चुनाव कराए जाएंगे।

ईवीएम से होने वाले चुनाव के लिए सभी तैयारियां की गई है जिसमें प्रशासनिक स्तर पर भी 18 मशीन लगाकर मतदान शांतिपूर्ण कराने की तैयारी है। जिला बार के चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से मशीनों के साथ मास्टर ट्रेनर व कार्यकारी मजिस्ट्रेट की भी नियुक्ति की गई है। चुनाव में तीन बूथ बनाए जाएंगे। प्रत्येक बूथ पर छह मशीन लगाई जाएगी। बूथ के अनुसार मतदान करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पांच अधिकारी एवं 16 अन्य कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। यह सभी अधिकारी चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से एवं मशीन का इस्तेमाल एवं उसको संरक्षित रखने के लिए नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें