फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बार एसोसिएशन के चुनाव में 6 पदों के लिए 15 प्रत्याशी उतरे

Fri, 04 Sep 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी बार एसोसिएशन। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में 6 पदों के लिए 15 प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 11 सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने प्रचार शुरू कर दिया है। 6 पदों के लिए 6 ईवीएम मशीन लगाई जाएगी। इसके लिए जिला निर्वाचन आयोग ने 18 ईवीएम देने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

एक प्रत्याशी 6 मशीनों पर बटन दबाकर छह पदों के लिए अलग-अलग प्रत्याशियों का चुनाव करेगा। इस बार तीन बूथ बनाए जाएंगे। एक बूथ पर मत संख्या एक से लेकर 725 तक, दूसरे बूथ पर 726 से लेकर 1450 तक तथा तीसरे बूथ पर 1451 से लेकर 2183 मतदाता क्रमांक तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चुनाव के समय मोबाइल पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है।
प्रधान पद के लिए प्रेमपाल सिंह, सौरभ राव और विश्वामित्र मैदान में डटे हैं। उप प्रधान पद (सामान्य) के लिए अरुण यादव, भूपेंद्र और भूपेंद्र शर्मा तो उप प्रधान (महिला) आरक्षित पद के लिए भागेश और कल्याणी अपनी किस्मत आजमा रही हैं।
विज्ञापन

सचिव पद के लिए मुकेश रंगा और विशाल यादव आमने-सामने की टक्कर में है, तो सह सचिव पद पर भी मीनाक्षी और नीरू यादव आमने-सामने मैदान में डटे हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए महेश, पार्थ सिंह और सन्नी का मुकाबला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें