फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 डॉक्टरों

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले से 15 डॉक्टरों का ट्रांसफर, स्वास्थ्य सेवा हो सकती है प्रभावित 26
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी वीरवार को चिकित्सकों की स्थानांतरण लिस्ट के बाद शहर के लोगों के स्वास्थ्य पर संकट गहरा गया है। नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार सहित 15 डॉक्टरों का ट्रांसफर कर दिया गया है। जबकि महज एक डिप्टी सिविल सर्जन मिल पाया है। इसके चलते बड़ी मुश्किलों से पटरी पर आई सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं एक बार फिर से पटरी से उतरने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। इसके अतिरिक्त नागरिक अस्पताल से डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. लाल सिंह एवं एमएस रंगा का भी स्थानांतरण हो गया है।
-----------------------------
स्थानांतरण से दो जिलों की सर्जरी एवं फैमिली प्लानिंग ठप
नागरिक अस्पताल के एसएमओ एवं वरिष्ठ सर्जन डॉ. सुदर्शन पंवार पर रेवाड़ी के साथ महेंद्रगढ़ में भी सर्जरी का जिम्मा था। रेवाड़ी में पंवार द्वारा प्रतिदिन करीब 30 फैमिली प्लानिंग केस में सर्जरी की जाती थी। वहीं एक महीने में करीब 100 अन्य सर्जरी के केस किए जाते थे। इसी के साथ डॉ. पंवार महेंद्रगढ़ में भी प्रत्येक सप्ताह करीब 30-35 फैमिली प्लानिंग एवं अन्य सर्जरी केस करते थे। सब बड़ी बात है है कि नागरिक अस्पताल में महज एक ही सर्जन तैनात थे। वहीं तबादले के बाद रेवाड़ी को एक भी सर्जन नहीं मिल पाया है। जिससे स्थिति बिगड़ने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
इनका हुआ ट्रांसफर
एसएमओ डॉ सुदर्शन पंवार का रेवाड़ी से सिरसा, लंबे समय से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का काम देख रहे डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. लाल सिंह को मेवात, डॉ. एमएस रंगा को गुड़गांव, डॉ. पिंकेंश को झज्जर और अन्य करीब दस डॉक्टरों का रेवाड़ी से स्थानांतरण हो गया है। वहीं डॉ. सरोज जीएच रेवाड़ी से एसएमओ बावल, एसएमओ कोसली डॉ. राजबीर को एसएमओ मीरपुर, डॉ. विजय प्रकाश एसएमओ बावल को रेवाड़ी में स्थानांतरित किया गया है। वहीं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. कमल मेहरा का मेवात से रेवाड़ी स्थानांतरण किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें