फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह किसानों की मौत के विरोध में कांग्रेस वर्कर ने फूंका पुतला, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदसौर घटना के विरोध में कांग्रेस वर्कर ने फूंका पुतला, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
मध्यप्रदेश के मंदसौर में छह किसानों की मौत के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका। पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव एवं कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चिरंजीव राव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। प्रगति चौक पर पुतला फूंकने के बाद एसडीएम रेवाड़ी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी दिया गया। इस दौरान कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं मध्यप्रदेश के सीएम चौहान का किसान विरोधी चेहरा सामने आ चुका है। वहीं, चिरंजीव राव ने कहा कि भाजपा मध्यप्रदेश सहित देशभर के किसानों से धोखा कर रही है। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार को तुरंत बर्खास्त करने की भी मांग की। इस मौके पर पूर्व कुलपति डॉ. उमाशंकर यादव, पीसीसी मेंबर नरेश शर्मा, प्रदेश महासचिव चौधरी हीरालाल, प्रदेश सचिव जवाहरलाल सचदेवा, पार्षद अमृतकला टिकाणिया, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना पोपली, प्रमोद कापड़ीवास, मणीराम यादव, सरोज भारद्वाज, पंजाबी समाज से प्रधान मदनलाल झाम, देवकीनंदन, बीरसिंह प्रधान प्रजापत, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव भरत तोंगड़, राज ठेकेदार, लाल सिंह यादव, यशबीर नंबरदार, नरेश शर्मा ब्लाक समिति मेंबर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें