फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दो माह से 1.47 लाख परिवार राशन से वंचित

Wed, 17 Jan 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में गरीब परिवारों को राशन ना मिलने से काफी परेशानी हो रही है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मुताबिक जिले में 1.47 लाख गरीब परिवार हैं, जिनमें से 11 हजार एएवाई व 1.35 लाख बीपीएल श्रेणी के परिवार शामिल हैं।
विज्ञापन

दिसंबर व जनवरी माह का राशन लोगों को नहीं मिला है। दरअसल, डिपो धारकों की हड़ताल चल रही है। डिपो धारकों ने राशन गोदाम में रखा हुआ है। पिछले महीने से राशन डिपो होल्डर हड़ताल पर हैं। डिपो होल्डर का कहना है कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो हड़ताल लंबी चल सकती है। जिसका सीधा असर 1.47 लाख गरीब परिवारों पर पड़ेगा। इन परिवारों में से अधिकतर को दिसंबर माह का तेल नहीं मिला है। इसके साथ ही जनवरी माह का तेल इस माह वितरित हो जाना चाहिए था, लेकिन हड़ताल के चलते तेल बांटा नहीं जा सका। ऐसे में अब सरकार ने दोनों माह के तेल को वितरित करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक निर्धारित की है। फिलहाल 20 तारीख तक हड़ताल जारी रहेगी।

डिपो धारक बोले- हड़ताल के लिए होना पड़ा मजबूर

डिपो धारकों का कहना है कि नवंबर में 10 प्रतिशत और दिसंबर में 18 प्रतिशत कम एलोकेशन आई थी, जिसके कारण बड़ी संख्या में गरीब परिवार राशन से वंचित रह गए थे। इन परिवारों को एडजेस्ट कर अगले महीने राशन दिया गया, लेकिन एलोकशन में कटौती के कारण और परिवार भी वंचित रह गए। वंचित रह रहे परिवारों को जनवरी में राशन दिया जाना था, लेकिन अब हड़ताल के चलते राशन नहीं मिल सका। इन गरीब परिवारों का घर खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है। अब इन परिवारों को राशन कीमत चुकाकर खरीदना पड़ रहा है, जिसके चलते आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं डिपो धारक

राशन डिपो होल्डर यूनियन के राज्य उप प्रधान राजनारायण ने बताया कि राशन डिपो होल्डर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं, इसिलए हड़ताल पर बैठे हैं। राशन वितरित न करने से गरीब परिवार प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन सरकार मांगें मानने के लिए तैयार ही नहीं है।
विज्ञापन


राशन डिपो धारकों की हड़ताल चल रही है। जिसके चलते राशन वितरण का कार्य प्रभावित हो रहा है।
- डॉ. अशोक रावत, डीएफएससी रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें