फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चेकिंग अभियान चलाकर 1448 वाहन चालकों के किए चालान

Tue, 20 Jan 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालक की जांच करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में 12 से 18 जनवरी तक पुलिस की ओर से चलाए गए जांच अभियान में 1448 वाहन चालकों के चालान किए गए। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 45 चालकों का चालान किया गया।
विज्ञापन

एसपी हेमेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि अक्सर देखने में आता है कि रात में कई वाहन चालक नशे में वाहन चलाते हैं जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने वाले, बुलेट पटाखा छोड़ने वाले 2 वाहन चालक पर शिकंजा कसा गया है। पुलिस ने लेन चेंज से सम्बंधित नियम की अवहेलना पर 1401 वाहन चालकों के चालान किए गए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि जो भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील है कि गाड़ियों में ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें। नशे की हालत में वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोडने व ध्वनि प्रदूषण करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें