फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार रात को नहर में गिरा कंपनी कर्मी, 10 घंटे के सर्च अभियान के बाद शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार रात को नहर में गिरा कंपनी कर्मी, दस घंटे सर्च अभियान के बाद मिला शव
विज्ञापन

बाइक पर सवार होकर जा रहा था खेड़ी तलवाना का जोनी उर्फ प्रिंस
अमर उजाला ब्यूरो
नाहड़। कोसली क्षेत्र के गांव जुड्डी के समीप से गुजर रही नहर के साथ पगडंडी पर दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल सवार की तलाश में दस घंटे के सर्च अभियान उपरांत पुलिस को शव बरामद हुआ है। पुलिस को शनिवार की रात में मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त होने की सूचना सरपंच ने दी थी। युवक की पहचान खेड़ी तलवाना निवासी जोनी उर्फ प्रिंस के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल रेवाड़ी भिजवा दिया। नाहड़ चौकी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के अनुसार, रविवार को जुड्डी के निकट से गुजर रही नहर के पुल पर एक दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल और हेलमेट पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने आसपास तलाश की लेकिन सवार के बारे में कुछ पता नहीं चला। सरपंच राजेंद्र सिंह ने दुर्घटना की सूचना नाहड़ चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक की जानकारी हासिल करने का प्रयास किया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गांव खेड़ी तलवाना में संपर्क किया तो पहचान हुई। सूचना मिलने पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल टावर कंपनी में काम करता था जोनी
परिजनों ने बताया कि प्रिंस एक मोबाइल टावर कंपनी में काम करता था। शनिवार को लिलोढ़ क्षेत्र में उसकी ड्यूटी थी। मोटरसाइकिल के पुल से टकरा कर नहर में गिरने की आशंका के चलते पुलिस ने नहर का पानी रुकवा दिया सर्च अभियान चलाया था। दस घंटे के सर्च अभियान उपरांत रविवार शाम को जोनी का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें