फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल भी नहीं चली रेलवे स्टेशन पर लगाई वॉटर वेडिंग मशीन...

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉटर वेंडिंग मशीनों पर जमी धूल, यात्रियों की कट रही जेब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। पानी की बोतल के नाम पर यात्रियों की जेब काटी जा रही है। हैरानी की बात यह है कि रेलवे प्रशासन भी यात्रियों की कट रही जेब में पूरी तरह से सहभागी बना हुआ है। शहर के स्टेशन पर पिछले वर्ष सितंबर माह में तीन प्लेटफार्म पर वॉटर वेंडिंग मशीन लगाई गई थीं। ये मशीनें एक साल भी नहीं चल पाई हैं। रेल प्रशासन ने इस मशीनों को ठीक कराने की तरफ भी कोई रुचि नहीं दिखाई है। वर्तमान में रेल यात्रियों को महंगा पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। यात्री वेंडरों से 20 रुपये की पानी की बोतल खरीदने पर मजबूर हैं।
उल्लेखनीय है कि रेलवे द्वारा यात्रियों को सस्ता व शुद्ध पानी उपलब्ध कराने की योजना के तहत गत वर्ष सितंबर माह में स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आईसीआरटीसी द्वारा तीन वाटर वेंडिंग मशीन लगाई थीं। इन मशीनों का उद्घाटन रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने किया था। वेंडिंग मशीनों के माध्यम से यात्रियों को पांच रुपये प्रति लीटर पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई थी। उद्घाटन के बाद कुछ समय तक तो मशीनें तो चली, जिसका लोगों ने लाभ भी उठाया, लेकिन इसके बाद सभी मशीनें टांय-टांय फिस्स हो गई। मशीन खराब होने से वेंडिंग मशीन काउंटर पर भी धूल जमनी शुरू हो गई। ये मशीन कैसे और क्यों खराब हुई इसकी जानकारी तक लेना अधिकारियों ने जरूरी नहीं समझा है। विभिन्न तरह का खाद्य पदार्थ बेचने वालों ने ही मशीनों को खराब कर दिया है। उसके पीछे कारण यह है कि पानी बेचने वालों को इन मशीनों के लगने से नुकसान हो रहा था।
विज्ञापन


स्टेशन पर लगी हैं पानी बेचने की कई रेहड़ियां
रेलवे स्टेशन पर कोल्ड ड्रिंक और पानी बेचने की कई रेहड़ियां लगी हुई हैं। ये वेंडर यात्रियों को 20 रुपये में पानी की बोतल बेचते हैं। मोटे अनुमान के अनुसार रेलवे स्टेशन पर रोजाना करीब पांच हजार रुपये का पानी बिक जाता है। रेलवे स्टेशन पर बिकने वाला पानी बेशक ठंडा जरूर है, लेकिन उसकी शुद्धता की कोई गारंटी नहीं है। फ्रिज का ठंडा पानी ब्रांडेड कंपनी के लेबल की बोतल में भरकर शुद्ध पानी के नाम पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जा रहा है।
विज्ञापन

--------------
स्टेशन पर लगाई गई वेंडिंग मशीन के खराब होने की मेरे पास कोई सूचना नहीं है। अभी तक किसी भी यात्री ने उनसे मशीन खराब होने की शिकायत नहीं की है। गत वर्ष स्टेशन पर तीन वाटर वेंडिंग मशीन लगाई गई थी। मशीनों को चेक कराया जाएगा तथा खराब पाए जाने पर उन्हें ठीक कराया जाएगा। - सतपाल सिंह, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें