फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर सर्वे की कार्रवाई पर स्वराज पार्टी ने खोला केंद्र के खिलाफ मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर सर्वे की कार्रवाई पर स्वराज पार्टी ने खोला केंद्र के खिलाफ मोर्चा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के मॉडल टाउन स्थित कलावती और कमला नर्सिंग होम पर बुधवार को आयकर सर्वे के बाद स्वराज इंडिया पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी संयोजक योगेंद्र यादव ने कहा कि किसानों की आवाज उठाने और पार्टी को उनके बहनोई और बहन द्वारा दिए चंदे के बाद यह कार्रवाई की गई है। सरकार उनके परिवार को निशाना बनाकर सीधे तौर पर उनको धमकाने का प्रयास कर रही है। संयोजक योगेंद्र यादव ने कहा कि सोमवार को ही रेवाड़ी में पदयात्रा पूरी हुई। इसमें पार्टी ने किसानों को एमएसपी दिलाने और गांवों में शराब का ठेका बंदी के आंदोलन का भी ऐलान किया था। पार्टी अब इस तरह के राष्ट्रव्यापी आंदोलन की रणनीति तय कर रही है लेकिन उससे पहले ही आवाज को दबाने के लिए उनके बहन पूनम यादव के कलावती अस्पताल और बहनोई नरेंद्र यादव के कमला नर्सिंग होम पर एक साथ इनकम टैक्स और पुलिस की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि दोनों अस्पतालों ने कानून सम्मत तरीके से स्वराज इंडिया को चंदा दिया है।
विज्ञापन


केबिन में बंद करने का लगाया आरोप
बयान में योगेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान दोनों चिकित्सकों को केबिन में ही बंद कर दिया गया है। वहीं नवजात बच्चों के आईसीयू को सील कर दिया। बच्चों के मां -बाप को भी अंदर जाने नहीं दिया गया। योगेंद्र यादव ने कहा कि उनके पास छिपाने को कुछ भी नहीं है, सरकार जो जांच चाहे कर ले। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा डराने धमकाने की ऐसी कोशिशों से वे चुप नहीं रहेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम ने सरकार के इस कार्रवाई को कायराना बताकर कहा कि मोदी सरकार ने किसानों की आंख में धूल झोंकने के हरसंभव प्रयास किया है। किसान आंदोलन के राष्ट्रीय समन्वयक अवीक साहा ने कहा योगेंद्र के माध्यम से सभी किसान नेताओं को अपना मुंह बंद रखने की चेतावनी दी जा रही है। अब किसान चुप रहने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें