फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीब 20 साल बनी है जैनाबाद में पानी निकासी की समस्या,,,,24 से 28

विज्ञापन
विज्ञापन
दूषित पानी और गंदगी से रिश्तेदार भी करने लगे किनारा
विज्ञापन

महेश कुमार
रेवाड़ी।
जैनाबाद गांव में मुख्य रास्ते में जमा पानी अब रिश्तों में भी बाधा डालने लगा है। गांव में आने वाले रिश्तेदार अब इस पानी से उठने वाली दुर्गंध में नाक सिकोड़कर निकलते हैं। रिश्तेदार भी आने से कतराने लगे हैं। दुर्गंध से आसपास के लोगों का जीना भी मुहाल हो गया है।
जैनाबाद गांव में पानी निकासी की समस्या करीब 20 वर्ष से बनी हुई है। पानी की निकासी नहीं होने के कारण इस रास्ते से वाहन तो क्या पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। करीब 300 मीटर की दूरी में भरने वाले इस रास्ते से दिनभर में सैकड़ों की संख्या में लोग निकलते हैं। यहां उठने वाली समस्या ने सभी परेशान कर दिया है। आलम यह है कि इसके आसपास बसे घरों में तो रिश्तेदारों तक ने कम कर दिया हे। रिश्तेदार गंदे पानी की बात कहते हुए ताना मारते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर हम बीडीओ कार्यालय से लेकर सीएम विंडो पर कई बार शिकायत करा चुके है। लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन

---------
गांव में यह समस्या पिछले 20 वर्ष से बनी हुई है। अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। हम अपनी शिकायत बीडीओ कार्यालय से लेकर सीएम विंडो तक दे चुके हैं। हमारी समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। - हरीश कुमार, ग्रामीण
---------
यह समस्या गांव काफी वर्षों से बनी हुई है। पानी की निकासी नहीं होने के कारण इस मार्ग से राहगीरों का गुजरना भी हो रहा है। पानी जमा होने के कारण कई बार राहगीरों के साथ हादसे भी हो जाते हैं। - प्रवीन कुमार
-----------
हम अपनी समस्या से अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके है। समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। रिश्तेदार भी अब तो आने से कतराने लगे हैं। गली में पानी खड़ा रहने के कारण अनेक बीमारियां भी पनप रहीं है। - मोहित कुमार
विज्ञापन

----------
पिछले कई वर्षों से रास्ते में पानी जमा रहता हैं, ऐसे में हमें अपने घर से बाहार जाने में भी दीवार के सहारे निकालना पड़ता हैं। - विवेक कुमार
---------------
यह समस्या 20 वर्षों से बनी हुई है। मैंने खुद इसकी शिकायत बीडीओ ऑफिस में कर समाधान करने की गुहार लगा रखी है। रास्ता नीचा होने से थोड़ी दिक्कत आ रही है। अगले 10 -15 दिन में इसका समाधान करवा दिया जाएगा। - गोपीचंद, सरपंच, जैनाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें