फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीके की कमी के चलते 23 में से 14 सेंटर बंद, अगले दो दिन नहीं कोई उम्मीद

विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में टीकाकरण करती स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में टीके की कमी के चलते शुक्रवार को 23 में से 14 केंद्रों पर टीकाकरण बंद रहेगा। अगले दो दिन भी टीकाकरण के लिए डोज मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में शुक्रवार को महज 9 केंद्रों पर टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

बता दें कि जिले को 18 जुलाई के बाद टीके की डोज नहीं मिली है। हालांकि केद्र की ओर से डोज देने की बात कही जा रही है, लेकिन केंद्र से पहले डोज कुरुक्षेत्र रीजनल सेंटर पहुंचती है। इसके बाद गुरुग्राम वेयर हाउस से रेवाड़ी स्वास्थ्य विभाग को मिलती है। शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में 250 ऑन स्पॉट, सेक्टर-4 हुडा डिस्पेंसरी में ऑनलाइन 120, रामपुरा गांव के सब सेंटर पर 400, पीएचसी गुडियानी में ऑनलाइन 120 व 140, यूपीएचसी कुतुबपुर में ऑनलाइन 160, पीएसी बासदुधा व टांकड़ी में 70-70 ऑनलाइन डोज लगाई जाएगी। वहीं नागरिक अस्पताल में कोवैक्सीन की भी 250 दूसरी डोज लगाई जाएगी। बता दें कि शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में पहली डोज नहीं लगेंगी। कोविड टीका प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 18 जुुलाई के बाद डोज नहीं मिली हैं। कब मिलेंगी इसके बारे में भी अभी तक कोई सूचना नहीं आई है। जैसे ही डोज मिलेगी संख्या बढ़ा दी जाएंगी, शुक्रवार को जो बची हुई हैं वह लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें