रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी दीपक सहारण के नेतृत्व में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार रात को 10 बजे से रविवार सुबह 4 बजे तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों और नाकाबंदी पर आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की। पुलिस अधीक्षक ने नाइट डोमिनेशन के दौरान स्वयं जिला की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
अभियान के तहत पुलिस ने कुल 93 सार्वजनिक स्थानों को चेक किया तथा 38 व्यक्तियों के पर्चा अजनबी भरे गए हैं। इस दौरान 1386 वाहनों की जांच की गई, इनमें से 52 वाहनों के चालान काटे गए। 11 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई। अभियान के दौरान हत्या व हत्या के प्रयास के मामलो में 06 वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार, 83 बोतल अवैध देसी व 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार, सट्टा खाई वाली करने के मामलो में 03 आरोपी गिरफ्तार व 10130 रुपये बरामद तथा चोरी की बाइक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया।