फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चार गांवों के 134 जरूरतमंदों को मिले 100 गज के प्लॉट

Sat, 25 Jan 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 16रेवाड़ी। बाल भवन में प्लाटों के ड्रा निकालने के दौरान बैठे ग्रामीण। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहर के बाल भवन में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत चार गांवों के 134 जरूरतमंदों को 100 गज के प्लॉट दिए गए। प्लॉट का आवंटन ड्रॉ के माध्यम से किया गया।
अतिरिक्त उपायुक्त अनुपमा अंजलि की अध्यक्षता और कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में प्लाॅटों के ड्राॅ निकाले गए। जिला परिषद के डिप्टी सीईओ अंकित चौहान, हाउसिंग फॉर ऑल से अतुल कुमार व सुदेश कुमार उपस्थित थे। जिले के चार गांवों के लिए विधवा, अनुसूचित जाति और अन्य वर्ग से 1624 लोगों ने प्लॉट के लिए आवेदन किया था। इनमें गोकलगढ़ में 68, नंदरामपुर बास में 15, रतनथल में 35 और प्राणपुरा में 16 लाभार्थियों को ड्राॅ के माध्यम से चयन किया गया है। अब मौके पर जाकर सर्वेक्षण व अंतिम सत्यापन के बाद आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। गोकलगढ़ से 626, नंदरामपुर बास से 654, रतनथल से 160, प्राणपुरा से 224 आवेदनकर्ताओं ने आवेदन दिए थे। आवेदन के बाद सभी आवेदनकर्ताओं को सत्यापन भी किया गया था। जिन लोगों का ड्रा में नाम नहीं आया, उन लोगों को मायूस होकर वापस अपने घरों को लौटना पड़ा। कुल प्लाटों का 50 फीसदी गोकलगढ़ के खाते में गया है। फिलहाल जिले में कल 134 प्लांट लाभार्थियों को मिलेंगे। जिन लाभार्थियों का नाम आया है, वह काफी खुश हैं।
विज्ञापन


जरूरतमंदों के घर का सपना होगा साकार

हरियाणा सरकार ने गरीब और बेसहारा लोगों को आवास सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना का क्रियान्वयन किया है। हरियाणा सरकार ने राज्य के गरीब परिवारों का अपने घर का सपना साकार करने के लिए एक बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत सरकार जमीन से वंचित सभी योग्य प्रार्थियों को 100 वर्ग गज के प्लॉट दिए जा रहे हैं। इसी तरह योजना के क्रियान्वयन से गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सुधार होगा और वे अपना घर बनाकर सुरक्षित व सम्मानित जीवन जी सकेंगे।

गत वर्ष मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 2229 लोगों को मिले थे प्लाॅट

पिछले वर्ष जून में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर 18 और 19 में 2229 लाभार्थियों को तीस-तीस गज के प्लाट आवंटित किए गए थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह 26 जून को रोहतक में इन सभी लाभपात्रों को प्रदेशस्तरीय समारोह में इन भूखंडों के आवंटन पत्र प्रदान किया था। एडीसी एवं रेवाड़ी नगर परिषद की प्रशासक अनुपमा अंजलि की अध्यक्षता में स्थानीय केएलपी कॉलेज के सभागार में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना का ड्राॅ निकाला गया था। पारदर्शी तरीके से कंप्यूटर का एक बटन क्लिक कर योजना के सभी 2229 आवेदकों को सेक्टर 18 व 19 में प्लाट नंबर दे दिए गए थे।
विज्ञापन


ब्लाक :: गांव: :विधवा: :एससी: :अन्य

रेवाड़ी:: गोकलगढ़: :7: :38: :23: :68
धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास: 1: :10: :4: :15
बावल: प्राणपुरा: :1:: 12: :3: :16
नाहड़::रतनथल:: 2: :10 ::23 ::35
कुल 11: :70: :53 ::134

वर्जन:

चार गांवों के विभिन्न वर्ग के 1624 लोगों ने प्लॉट के लिए आवंटन किया था। इनमें से 134 जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 100 गज के प्लॉट आवंटित किए गए हैं। इनमें गोकलगढ़ में 68, नंदरामपुर बास में 15, रतनथल में 35 तथा प्राणपुरा में 16 लाभार्थियों को ड्रा के माध्यम से चयन किया गया है। -अनुपमा अंजलि, एडीसी रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें