श्रीकृष्ण भवन में लगे निशुल्क चिकित्सा शिविर में इलाज के लिए पहुंचे लोग। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। यादव कल्याण सभा की ओर से गढ़ी बोलनी रोड स्थित श्रीकृष्ण भवन में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। सभा के प्रवक्ता प्रो. सतीश यादव ने बताया कि शिविर में 133 मरीजों की जांच की गई और दवाइयां दी गईं।
डॉ. विक्रम यादव ने मेडिसिन, डॉ. सिद्धार्थ यादव ने हड्डी रोग, डॉ. प्रदीप यादव ने सर्जरी, डॉ. कंचन यादव ने नेत्र रोग, डॉ. कोमल यादव ने दंत रोग तथा डॉ. सुमन यादव ने स्त्री रोग विभाग में मरीजों का उपचार किया। इस मौके पर प्रधान रामबीर यादव, जसवंत सिंह, अमर सिंह, आरएस यादव और अशोक आदि मौजूद रहे। संवाद