फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसते-हंसते असाध्य रोगों को भी मिटा सकते हैं : दिनेश

Mon, 24 Nov 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे लोग। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम हंसते-हंसते लाफ्टर थेरेपी से सब रोगों को दूर भगाएं का आयोजन पंजाबी धर्मशाला में किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नई दिशा युवा मंच के प्रधान एडवोकेट निशांत यादव, हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वीपी यादव व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि हंसते-हंसते असाध्य रोगों को भी मिटा सकते हैं। संस्था के प्रधान अरुण गुप्ता, शिक्षाविद प्रो सीएल सोनी व डॉ. बलबीर अग्रवाल ने कहा कि प्रसन्नता उत्तम स्वास्थ्य की संजीवनी है।
प्रसन्नचित्त व्यक्ति जहां भी जाता है, अपने मधुर व्यवहार से सभी को अपना बना लेता है। महिला प्रधान निशा सीकरी, शिक्षाविद प्रीति कपूर ने कहा कि प्रसन्नता को अपनाएं। उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उप प्रधान हेमंत ग्रोवर, समाजसेवी सुदर्शन मेंहंदीरत्ता, विनोद गोयल व राजेंद्र गेरा को सम्मानित किया। अतिथियों को भारत माता, राम दरबार, चंद्रशेखर आजाद व भगवान कृष्ण के चित्र भेंट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें