फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धान की रोपाई वाले गांवों में 132 नोडल अधिकारी किए नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के साथ वीडियो कांफ्रेंस के दौरान डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि रेवाड़ी में जाटूसाना ब्लॉक में धान का करीब 4 हजार 784 एकड़ रकबा मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल के अनुसार दर्ज किया गया है। इसमें 3629 एकड़ में बासमती और 1155 एकड़ में धान की अन्य किस्में लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने धान की रोपाई वाले गांवों में 132 नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं जोकि पराली जलाने पर निगरानी रखेंगे। इसके अलावा हरसेक द्वारा सैटेलाइट से भी फसल अवशेष जलाने पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन


डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत पराली जलाना कानूनी अपराध है। फसल अवशेष जलाने का कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने बताया कि विगत तीन वर्षों में धान की पराली जलाने की जिला में कोई घटना नहीं हुई है।

वीडियो कांफ्रेंस में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कहा कि कृषि अधिकारी गांवों में जाकर किसानों को समझाएं कि फसल अवशेष जलाने से भूमि की उपजाऊ शक्ति क्षीण हो जाती है। इससे खेत में मित्र कीट नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि फसल अवशेष प्रबंधन के लिए कृषि यंत्रों के उपयोग और अनुदान योजनाओं की किसानों को जानकारी दी जाए।
विज्ञापन


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. राकेश कुमार, सहायक कृषि अभियंता दिनेश शर्मा, तकनीकी सहायक डॉ. मनोज कुमार, सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें