फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहने के चमकाने के नाम पर दो महिलाओं से लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गहनों को चमकाने के नाम पर दो महिलाओं से लाखों की ठगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। खोल थाना क्षेत्र के गांव ढाणी ठेठराबाढ़ में दो युवकों ने गहने चमकाने का झांसा देकर दो महिलाओं के लाखों रुपये के गहने लेकर फरार हो गए। ठगी का पता लगने के बाद महिला के परिजनों ने दोनों की तलाश भी की, लेकिन कहीं भी सुराग नहीं लग पाया। खोल थाना पुलिस मामले की जांच कर शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव ढाणी ठेठराबाढ़ निवासी सुरेश देवी मंगलवार दोपहर को अपने घर पर थी। इसी दौरान दो युवक उनके घर पहुंचे। युवकों ने बताया कि वे पुराने से पुराने बर्तन साफ करने का काम करते हैं। सुरेश देवी ने उन्हें एक तांबे का बर्तन दे दिया। दोनों ने बर्तन को साफ कर चमका दिया। इसके बाद एक युवक ने कहा कि उनकी पाजेब भी साफ कर दें। युवकों के कहने पर सुरेश देवी ने अपनी पुरानी चांदी की पाजेब दे दी। युवकों ने पाजेब को भी चमका दिया। युवकों ने महिला से कहा कि वे सोने-चांदी के जेवरात साफ करने का तरीका समझा देते हैं, वे अपने घर पर भी कर सकती है। युवकों के झांसे में आकर महिला सुरेश देवी कानों के टॉप्स, गले में पहनी सोने की चेन तथा अपनी पुत्रवधू के कानों की झुमकी व झालर तथा सोने की चेन साफ करने के लिए निकाल लाई। युवकों ने घर में से ही एक कुकर लेकर अपनी तरफ से उसमें पाउडर डालकर सुरेश देवी के सामने सारे गहने कूकर में डाल दिए। युवकों ने कूकर को रसोई में गैस पर रखने के लिए कहा। दोनों में से एक युवक भी रसोई में चला गया। कुछ समय बाद एक युवक कूकर को हिलाता हुआ वापस आ गया। युवक ने कहा कि कुकर को 20 मिनट बाद खोलना। इसके बाद दोनों वहां से चले गए। बाद में सुरेश देवी का बेटा घर पहुंचा तो उसे बर्तन साफ व गहने साफ करने वालों के बारे में बताया। इस पर जब बेटे ने कूकर को खोलकर देखा तो उसमें सिर्फ पानी भरा था तथा गहने गायब थे। परिजनों ने दोनों युवकों की तलाश भी की, लेकिन दोनों का कहीं भी पता नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें