रोडवेज कर्मियों ने सरकार पर लगाया मजबूत पैरवी नहीं करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
हाईकोर्ट द्वारा वर्ष 2014 में नियमित किए कर्मचारियों को उसी स्थिति में भेजने के आदेश के खिलाफ मंगलवार को रोडवेज कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा मजबूत पैरवी नहीं करने के कारण यह फैसला आया है। प्रदर्शन करते डिपो प्रधान ऊधम सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट द्वारा कर्मचारियों की नियमितिकरण की पॉलिसी को अवैध घोषित करने से हजारों कर्मचारियों का रोजगार छीन गया है। सरकार द्वारा इस मामले की सही पैरवी नहीं की। सभी रोडवेज यूनियनों ने इस धरने को समर्थन देकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर सचिव अरविंद कुंड, नरेंद्र दखौरा, मनजीत कुमार, प्रधान रवि कुमार, प्रधान कैलाश चंद गुर्जर, राजपाल यादव, प्रवीन यादव, रविंद्र, नवीन कुमार, रवि कुमार, विनय कुमार, राजेंद्र टीकला, बालकिशन, अशोक कुमार, जगदीश कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।