फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सचिन मलिक पंजाबी भवन समिति के प्रधान नियुक्त
विज्ञापन

रेवाड़ी (ब्यूरो)। मियांवाली जिला शिक्षा सोसायटी (पंजाबी भवन) के तत्वावधान में पंजाबी भवन के सदस्यों की मीटिंग शहर के पंचायत घर में हुई। इसमें सचिन मलिक को सर्वसम्मति से प्रधान नियुक्त किया।
विज्ञापन

सदस्यों ने मनीष चराया को उपप्रधान, अनिल अरोड़ा को सचिव, रवि ठाकरान को सहसचिव व चरनजीत चावला को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं चंद्रशेखर अरोड़ा, कमल बत्रा, सुरेन्द्र खुराना, लक्ष्मण अरोड़ा, भीमसेन चुघ, मनीष चांदना, पवन धमीजा, सुनील ठकराल, डॉ. नवीन पिपलानी, डॉ. नवीन अदलखा, आशीष सचदेवा, सुनील झांब, गोपाल चावला, अमित तनेजा, ललित सतीजा, महेंद्र रूपेला को कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त किया गया। मनीष चराया को सर्वसम्मति से भवन निर्माण समिति का प्रधान व नवीन अदलखा को जनसंपर्क अधिकारी भी नियुक्त किया गया। मीटिंग में सभी पदाधिकारियों ने विचार रखे और भवन संबंधित सुझाव दिये। प्रधान सचिन मलिक ने आश्वासन दिया कि सभी सदस्यों को साथ लेकर सुंदर भवन निर्माण किया जाएगा। सदस्यों से अपील की कि तन, मन व धन से पंजाबी भवन के निर्माण हेतु सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें