फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 12वीं की होम साइंस विषय का हुआ पेपर

Fri, 20 Mar 2026 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
भाड़ावास गेट स्थित परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने के लिए अंदर जाते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वीरवार को जिले के 35 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं कक्षा की गृह विज्ञान (होम साइंस) विषय की परीक्षा हुई। इस दौरान नकल का मामला नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों का प्रवेश दोपहर 12 बजे से शुरू कर दिया गया था। प्रवेश से पहले सघन जांच की गई, जिसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति दी गई।
परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ एकत्रित न हो, इसके लिए पुलिस की टीमें लगातार गश्त करती रहीं। प्रशासन की ओर से परीक्षा को नकलमुक्त बनाने के लिए विशेष उड़नदस्तों का गठन किया गया था, जो विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं लगने दी गई और नजदीकी फोटोकॉपी (फोटोस्टेट) की दुकानों को भी बंद रखा गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब विद्यार्थी केंद्रों से बाहर निकले, तो उनके चेहरों पर संतोष और खुशी दिखाई दी। विद्यार्थियों के अनुसार पेपर अपेक्षाकृत आसान था, हालांकि लंबा होने के कारण समय की थोड़ी कमी महसूस हुई। उन्होंने अच्छे अंक आने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन


-

वर्जन :
हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा वीरवार को जिले के सभी 35 केंद्रों पर संपन्न हुई। फिलहाल नकल का कोई मामला सामने नहीं आया है।
-रतन सिंह, बोर्ड अधीक्षक, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें