प्रदर्शन कर कर्मचारियों ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। सर्व कर्मचारी संघ की बैठक मंगलवार को नेहरू पार्क में किरोड़ीलाल सांभरिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक के बाद कर्मचारियों ने नेहरू पार्क से लेकर सचिवालय तक प्रदर्शन करते हुए विभिन्न मांगों का ज्ञापन डीसी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
सीआईटीयू नेता राजसिंह व सुदायपाल ने बताया सरकार आए दिन कर्मचारी विरोधी नीति लागू कर रही है। इसके अलावा विभिन्न विभागों के खाली पदों को समाप्त कर रही है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम समान वेतन लागू करने, नई पेंशन प्रणाली की जगह पुरानी पेंशन प्रणाली लागू करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में छोटेलाल, बिजेंद्र सिंह यादव, आरके सिंह, धनराज, प्रवीन राठी, अनिल, मीनाक्षी, सीमा, हरिओम, नरेश यादव व लालसिंह शामिल थे।