फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शिविर में 120 युवाओं ने किया रक्तदान

Wed, 24 Dec 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
शिविर में रक्तदाता का हौंसला बढ़ाते लोग। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
कुंड। कस्बा कुंड में गोरक्षा दल और सनातनी युवा जागृति संगठन के तत्वावधान में गोसेवा, गो उत्थान और गो संकल्प को लेकर रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर का शुभारंभ माजरी धाम के महंत सुमित गिरी महाराज ने दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला भाजपा सचिव दिनेश यादव टीट ने भाग लिया।
विज्ञापन

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सीताराम यादव की देखरेख में युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर में कुल 120 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया। युवा समाजसेवी देवेश मुकदम पाली ने स्वयं रक्तदान करते हुए 51 अन्य युवाओं से रक्तदान करवाया और युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता एवं जोश भरा। इसके अलावा युवा समाजसेवी लखवीर ने 21 युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया और शिविर में सक्रिय सहयोग दिया।
महंत सुमित गिरि महाराज ने युवाओं को गोसेवा और गोरक्षा के लिए संकल्पित किया तथा सनातन धर्म के प्रति जागरूक किया। जिला भाजपा सचिव दिनेश यादव टीट ने युवाओं से अपील की कि वे सामाजिक और धार्मिक कार्यों में निरंतर सक्रिय रहें।
विज्ञापन

शिविर में गोरक्षक नीरज यादव ढाणी शोभा, अमित यादव श्याम बेकर्स बासदुदा, रवि कोलाना और राहुल मनेठी ने व्यवस्थाओं में अपना पूरा सहयोग दिया।
विशिष्ट अतिथियों में पूर्व जिला पार्षद कुमारी गीता, खोल मंडल भाजपा अध्यक्ष सुभाष यादव ढाणी शोभा, युवा जजपा नेता विपिन यादव माजरा, और राष्ट्रीय अवॉर्डी शिक्षक जयभगवान शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें