फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका मां ने फोन देखने से मना किया तो 12 वर्षीय बेटे ने छत पर जाकर लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला विजय नगर में शनिवार को मोबाइल में गेम खेलने से मना करने पर छठी कक्षा के छात्र छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त छात्र की मां घर में ही ऑनलाइन कक्षा ले रही थी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विजय नगर निवासी ब्रह्मअवतार शनिवार को औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में ड्यूटी पर गया हुआ था। उसकी पत्नी व 12 वर्षीय बेटा लक्ष्य घर पर थे। बताया जा रहा है कि लक्ष्य की मां एक स्कूल में अध्यापिका है। उसे दोपहर को ऑनलाइन कक्षा लेनी थी। इसी दौरान लक्ष्य मोबाइल छेड़ रहा था तो उसकी मां ने उसे मनाकर दिया। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन कक्षा में लक्ष्य को भी शामिल होना था, लेकिन वह कक्षा में बैठने की बजाय मोबाइल में गेम आदि खेल रहा था। इस पर उसको शिक्षिका मां ने डांट दिया। इसके बाद वह छत के ऊपर चला गया तथा टीनशेड में रस्सी से फंदा लगा लिया। काफी देर तक वह नीचे नहीं आने पर छोटा भाई उसे बुलाने गया तो वह फंदे पर लटका मिला। लक्ष्य द्वारा फंदा लगा लिए जाने के बाद वहां हड़कंप मच गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने उसे ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया तथा सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें