फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग के लिए गई नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म,

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली थाना क्षेत्र के एक गांव से कोचिंग के लिए गई नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच दिन पूर्व कोसली बाजार से कार सवार दो आरोपी नाबालिग का अपहरण अलवर ले गए थे। शुक्रवार को पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एक गांव निवासी कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली नाबालिग 18 अगस्त को कोचिंग के लिए कोसली गई थी। इसी दौरान दो युवकों ने उसे बहला-फुसलाकर कार में बैठा लिया। देर शाम तक नाबालिग के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश कर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने नाबालिग की खोज में टीमों का गठन कर संभावित स्थानों पर दबिश दी। शुक्रवार को पुलिस ने नाबालिग को राजस्थान के अलवर शहर से बरामद कर दिया। पुलिस ने नाबालिग को भगाकर ले जाने वाले दो आरोपी भी काबू किए है। देर रात नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद बयान दर्ज कराए। जिसमें नाबालिग ने दोनों आरोपियों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है।
नाहड़ चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि नाबालिग को बरामद कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार लिया है, जिनका दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। आरोपियों में एक नाबालिग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें