खोल। लंबे अर्से से सीहा में रेलवे स्टेशन बनने की मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी दौड़ गई। सीहा में रेलवे स्टेशन बनने से आसपास के 10 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। रेल मंत्रालय ने हाल्ट स्टेशन बनाने की मंजूरी तो दे दी, लेकिन प्लेटफार्म खुद ग्रामीणों द्वारा बनवाया जाएगा।
सीहा निवासी सूबेदार लालसिंह ने इस मांग को उठाया था। उन्होंने बताया कि सीहा में हॉल्ट स्टेशन की मंजूरी मिलने से पूरे गांव व क्षेत्र के लोगों की जीत है, क्योंकि बिना ग्रामीणों के सहयोग से यह स्टेशन बनना मुश्किल था। बीकानेर मंडल के डीएम ने सीहा बस स्टैंड का दौरा कर हाल्ट स्टेशन बनने की फाइल जयपुर जीएम के पास भेज दिया था। जिसके बाद जयपुर जीएम की टीम ने सीहा में बनने वाले स्टेशन की फाइल को मंजूर करते हुए रेल मंत्रालय को भेज दिया था। अब रेल मंत्रालय के डायरेक्टर ने अब यह मंजूरी थी। रेल मंत्रालय से आए पत्र के बाद सूबेदार लालसिंह, सरपंच राजेन्द्र सिंह, पूर्व सरपंच विक्रम सिंह पांडे, पूर्व सरपंच राजेश कुमार, नम्बरदार अनंतपाल, पंडित विजय सिंह आदि ने रेल विभाग का आभार प्रकट किया और खुशी का इजहार किया।
15 गांवों को मिलेगा लाभ
सीहा में रेलवे का हॉल्ट स्टेशन बनने से क्षेत्र के करीब 15 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। समिति सदस्यों ने बताया कि सीहा बस स्टैंड से सीहा, लुहाना, धवाना, खालेटा, बुड़ौली, औलांत, रामपुरी, कहाडी, मोतला कला व खुर्द सहित अनेक गांवों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र से रोजाना सुबह सैकड़ों की संख्या में लोग अपने रोजगार पर दिल्ली, रेवाड़ी, गुड़गांव व अन्य शहरों में जाते है और शाम को घर वापिस आते है।